विधानसभा धनघटा क्षेत्र के विकास के लिए हुई विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा _ परिचर्चा

विधानसभा धनघटा क्षेत्र के विकास के लिए हुई विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा _ परिचर्चा


विधानसभा धनघटा का होगा चहुंमुखी विकास


सन्त कबीर नगर { धनघटा } आवास / कैम्प कार्यालय पर राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रवींद्र जायसवाल व सदर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी का शुभ आगमन हुआ । विधायक गणेश चौहान द्वारा भव्य स्वागत के साथ आभार व्यक्त किया गया । दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न विकास कार्यों पर राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल , सदर विधायक अंकुर राज तिवारी व विधायक गणेश चौहान के साथ संयुक्त चर्चा _ परिचर्चा की गई । दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी एवं विधायक गणेश चौहान द्वारा गदा भेंट किया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार चौरसिया , जिला मंत्री अशोक यादव , कपिल देव कन्नौजिया , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पी एन सिंह , मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता , मण्डल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश मिश्रा , जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर सहित वीरेन्द्र सिंह , मनोज चौहान , अनुपम पाण्डेय , सर्वेश पाण्डेय , दुर्गेश तिवारी , तथा अनेको पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !