राष्ट्रगान के साथ सोशल आडिट बैठक का हुआ आयोजन

राष्ट्रगान के साथ सोशल आडिट बैठक का हुआ आयोजन

सन्त कबीर नगर ( सांथा ) विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत परसिया , पसनारा , पसाई मे सोशल आडिट बैठक का आयोजन हुआ । परसिया सोशल आडिट टीम बीआरपी संतोष पाण्डेय द्वारा राष्ट्रगान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया । तदुपरांत सोशल आडिट के मूल उद्देश्य से अवगत कराते हुए पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही का सरल भाषा मे जानकारी दिया गया । 
इसी क्रम मे पसनारा मे सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ । टीम कोआर्डिनेटर अश्विनी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021 _ 2022 मे सक्रिय 243 मनरेगा मजदूरो के 6295 मानव दिवस मे कुल 15 परियोजना पर कार्य हुआ । जिसमे 12.97.000 की व्यय राशि मे 2 इण्टरलॉकिंग ,1 पंचायत भवन निर्माण कार्य एवं 12.91.074 मनरेगा मजदूरी मे 12 कच्चा काम मे चकरोड , पटरी पटौधन का कार्य हुआ । पीएम आवास योजना ( ग्रामीण ) के तहत 4 आवास लाभ मे 3 अपूर्ण पाया गया । परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे कोई अभिलेख उपलब्ध नही कराया गया । 
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत पसाई मे सोशल आडिट बैठक का आयोजन हुआ ।
टीम कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021 _  2022 मे 38.90.280 व्यय राशि के साथ 600 रजिस्टर्ड श्रमिक के सापेक्ष सक्रिय 270 श्रमिको द्वारा 19070 मानव दिवस मे कुल 30 परियोजनाओ मे 15 मेढ़बंधी 15 सम्पर्क मार्ग का आडिट किया गया । पीएम आवास योजना के अंतर्गत 33 पीएम आवास  लाभ का आडिट किया गया जिसमे लाभार्थियो से भी जानकारी ली गई ।
बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार गौतम ने किया । उन्होंने बताया कि सोशल आडिट बैठक का आयोजन पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के साथ किया गया । ग्रामीणो को जागरूक कर सोशल आडिट के मूल उद्देश्य को बताया गया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान उजेर अहमद , रोजगार सेवक शमसुद्दीन , टीम सदस्य प्रहलाद प्रसाद गौड़ , सुख लाल , ईश्वर चन्द शुक्ल , राजमती सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !