एन डी आर एफ टीम की तैनाती एवं स्वास्थ्य केन्द्र रेवटा की अविलंब संचालन की गई मांग
एन डी आर एफ टीम की तैनाती एवं स्वास्थ्य केन्द्र रेवटा की अविलंब संचालन की गई मांग
सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विधानसभा क्षेत्र धनघटा के विकास एवं जन समस्याओ को दूर करने मे लगातार प्रयासरत लोकप्रिय विधायक गणेश चौहान द्वारा एन डी आर एफ टीम की तैनाती एवं स्वास्थ्य केन्द्र रेवटा को अविलम्ब स्वास्थ लाभ हेतु उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मांग किया गया है ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही मे उपस्थित धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा नियम 51 के तहत लिखे पत्र मे जन समस्या को उल्लेखित करते हुए लिखा गया है कि जनपद तीन नदियो के बीच बसा हुआ है जिससे आये दिन लोगो की डूबने की घटना होती रहती है । जिले मे कोई एन डी आर एफ टीम न होने से समस्या बनी रहती है ।