अभिलेखो के साथ हुआ सोशल आडिट बैठक

अभिलेखो के साथ हुआ सोशल आडिट बैठक


सन्त कबीर नगर ( सांथा ) पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे प्रखण्ड सांथा के ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र , सांड़ा , सांथा मे सोशल आडिट बैठक सकुशल संपन्न हुआ । वित्तीय वर्ष 2021 _ 2022 के प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम ( 2005 ) के तहत उक्त ग्राम पंचायतो मे हुए कार्यो से सम्बन्धित अभिलेख उपलब्ध रहे ।
टीम द्वारा सोशल आडिट के मूल उद्देश्यो को बताया गया तथा जन जागरूकता के क्रम मे योजनाओ के क्रियान्वयन मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तौर पर जागरूक किया गया ।
सोशल आडिट बैठक सांथा की अध्यक्षता जय प्रकाश ने किया ।
इस अवसर पर कोआर्डिनेट शालिनी त्रिपाठी , टीम सदस्य चक्रवती , महेन्द्र , हरिश्चंद्र , कमलावती , रोजगार सेवक मोहम्मद अयूब , ग्राम प्रधान , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कलीम सहित जयंत्री प्रसाद , प्रेम दास , शब्बीर , भगेलू , शैलेन्द्र आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !