सभी एडीओ पंचायत नियमित रूप से बृहद साफ सफाई कराना सुनिश्चित कराये = जिला पंचायत राज अधिकारी
सभी एडीओ पंचायत नियमित रूप से बृहद साफ सफाई कराना सुनिश्चित कराये = जिला पंचायत राज अधिकारी
सन्त कबीर नगर = आगामी त्योहार / पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारियो ( पंचायत ) को आदेशित किया गया है कि बृहद रूप से अभियान चलाकर नवरात्रि , दशहरा , ईद _ए _ मिलाद , दीपावली व छठ पूजा मे कार्यक्रम स्थलो / पूजा स्थलो तथा सामुदायिक शौचालयो की साफ सफाई बृहद रूप से करवाना सुनिश्चित कराये एवं कराये गये कार्यो का फोटोग्राफ व्हाटसएप के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे । समस्त सचिव अपने संबंधित ग्राम पंचायतो मे बृहद साफ सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करे ।