अवैध कब्जा मुक्त होकर पंचायत भवन हुआ संचालित
अवैध कब्जा मुक्त होकर पंचायत भवन हुआ संचालित
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) ग्राम पंचायत तामा मे स्थापित पंचायत भवन / सामुदायिक भवन अवैध कब्जा मुक्त हो गया है । प्राप्त शिकायत को ताबड़तोड़ संज्ञानता मे लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा मौके पर जाकर अवैध कब्जा मुक्त करवाकर सुव्यवस्थित सिस्टम कंप्यूटर के साथ पंचायत सहायक श्री मती दीपिका द्वारा संचालित करवाया गया ।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पंचायत भवन / सामुदायिक भवन तामा मे दवाखाना संचालित हो रहा है ।