।। संकल्प ।। नशा मुक्त होगा देश युवाओ ने भरी हुंकार

।। संकल्प ।। नशा मुक्त होगा देश युवाओ ने भरी हुंकार


लखनऊ ( हजरत गंज ) नशा मुक्त भारत अभियान कौशल के तहत " क्राइस्ट चर्च कालेज हजरतगंज लखनऊ " मे हजारो बच्चो ने संकल्प के साथ मुहिम शुरू की ।
नशा मुक्त भारत अभियान कौशल का दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर मे सरकारी स्कूल , प्राइवेट स्कूल मिशनरी स्कूलो , कॉलेजो तथा विश्वविद्यालयो के लाखो बच्चो को नशा मुक्त भारत बनाने के अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई गई । 
जैसा की विदित है सांसद  व केंद्र सरकार मे राज्य मंत्री कौशल किशोर और विधायक जय देवी कौशल के पुत्र आकाश किशोर उर्फ़ जेबी की मृत्यु 19 अक्टूबर 2020 को नशे की वजह से हुई थी । देश के अन्य युवको को असामयिक मृत्यु से बचाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया , इस अभियान को जन जागरूकता से जोड़ते हुए  पूरे देश मे करोड़ो लोगों ने नशा न करने का तथा हर दिन इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है । इसी के तहत अवधी समाज संस्थान के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
नशा मुक्त अभियान की संकल्प टीम से रीना त्रिपाठी ने कॉलेज के हजारो बच्चो को बताया कि नशा क्या होता है और इसको रोकने की जरूरत क्यो है देश के विकास मे नशा क्यो बाधक है ? नशा मुक्त अभियान चलाने की आवश्यकता क्यो पड़ी ? और युवा ही देश के विकास की धूरी है इस मुहिम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों मे है । वही टीम से डॉ प्रियंका मौर्य ने बच्चो को बताया कि नशा करने से उनके शारीरिक विकास व मानसिक विकास मे किस प्रकार की रुकावट आती है और किस प्रकार से शरीर के विभिन्न अंग बेकार हो जाते है । बचपन से ही नशे से नफरत करना जरूरी है ताकि जब यह पीढ़ी बड़ी हो तो नशे के खरीदार ही ना बचे । टीम से सिद्धार्थ पाण्डेय उर्फ डम्पी ने बच्चो को असमय मौत का शिकार हुए आकाश किशोर की दुखद कहानी सुनाई और इस डर को बच्चो की आंखो मे जीवंत किया और कहा की जीवन कितना कीमती है अतः इसे नशे से दूर रखे ।
गौरव द्विवेदी ने कहा की जो लोग नशा करते है उन्हे बहुत ही दृढ़ संकल्पित होना होगा तभी नशे को हमेशा के लिए छोड़ पाएंगे बच्चो को अपने परिवार के सदस्यो को जागरूकता अभियान के तहत रुकना होगा जो कोई भी नशा करते है । शिक्षिका रंजना श्रीवास्तव ने विद्यालय मे जागरूकता अभियान के तहत निबंध लेखन पेंटिंग स्लोगन मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिताएं कराने का आश्वासन दिया । ताकि बच्चे नशा मुक्त अभियान मे अपनी सक्रिय प्रतिभागी ता निभा सके । नशा मुक्ति अभियान की टीम ने अपने उद्देश्य को बताते हुए कहा कि यदि युवा खरीदारो की श्रृंखला तोड़ दी जाएगी तो निश्चित रूप से एक दिन नशे के खरीदार ही नहीं रहेंगे तो उसके व्यापार को भारी चोट आएगी और दुकानें बंद हो जाएंगे , नशे का डर लोगो मे तेज़ी से नशे के ख़िलाफ़ पैदा हो रहा है जिसके कारण नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का “ हिंदुस्तानियो नशा छोड़ो ” मुहिम मे तेज़ी से सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे है । नशा मुक्त अभियान मे कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश चत्री , कॉलेज की हेडमिस्ट्रेस सार्मिन रेणुका क्राफ्टेन होम , डॉक्टर धर्मेश श्रीवास्तव , सिद्धार्थ पांडे , रंजना श्रीवास्तव , डॉ प्रियंका मौर्य , रीना त्रिपाठी , गौरव द्विवेदी , अभिषेक कुमार , आदर्श सिंह , हर्षित कुमार , अमित अवस्थी , एल्विन तथा सिराज ने टीम के तहत तथा कॉलेज के हजारो बच्चो ने प्रतिभाग किया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !