छठ पर्व की हार्दिक शुभकामना के साथ एमपी एमएलए ने लिया व्यवस्था का जायजा
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामना के साथ एमपी एमएलए ने लिया व्यवस्था का जायजा
सन्त कबीर नगर = आस्था के महापर्व छठ पर्व के शुभ अवसर पर शिव मंदिर कोपिया , भंगेश्वर नाथ बखिरा , कुबेर नाथ व पंचमुखी नाथ पक्का पोखरा मेहदावल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सांसद ई. प्रवीण निषाद , विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , सांसद प्रतिनिधि आनन्द कुमार त्रिपाठी , चेयरमैन प्रतिनिधि मोती जायसवाल , भाजपा नेता दारा सिंह द्वारा भगवान शिव जी का पूजा कर सर्व लोक कल्याण की कामना की गई एवं आस्था के महापर्व छठ पूजा की लोगो को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । इसी क्रम मे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा कर्री गांव आदि स्थानो पर पहुंचकर छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाये दी गई । महापर्व छठ मे माताओ बहनो की सुख सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम के क्रम मे धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्री चौहान ने कहा कि लोक आस्था के इस पावन पर्व पर हम सबमे उत्साह और उमंग है छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे ।