अतिक्रमण मुक्त हुई लगभग दो हेक्टेयर खलिहान की जमीन

अतिक्रमण मुक्त हुई लगभग दो हेक्टेयर खलिहान की जमीन


सन्त कबीर नगर = जिलाधिकारी  प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे तहसील खलीलाबाद मे ग्राम सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसमे दिनांक 29 अक्टूबर को उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देशन मे नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता , राजस्व निरीक्षक निजामुद्दीन खान , क्षेत्रीय लेखपाल जय शंकर यादव , चौकी इंचार्ज राकेश कुमार तथा राजस्व टीम , पुलिस बल की उपस्थिति मे ग्राम नगवा तहसील खलीलाबाद मे गाटा संख्या 312 जो राजस्व अभिलेख मे खलिहान दर्ज है तथा जिसका रकबा 2.117 हे0 है पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया । 
ज्ञातव्य हो कि उक्त भूमि पर गांव के ब्रह्मानंद पुत्र किशोर , राधेश्याम पुत्र भागदेव , अर्जुन पुत्र राम नयन , नजमा पत्नी सुभान अली , दयाराम पुत्र रामायण , चिरकुट पुत्र किशोर , जगजीवन पुत्र राम ललित आदि द्वारा खलिहान की भूमि पर अस्थाई छप्पर टीन शेड रखकर अवैध अतिक्रमण किया गया था । इन सभी के पास गांव मे अन्य आवासीय मकान पहले से होने के बाद भी खलिहान की भूमि पर कब्जा करने की नियत से टीन शेड रखा गया था तथा तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी उपरोक्त सभी के द्वारा अतिक्रमण नही हटाया जा रहा था । जिससे आज अजय कुमार त्रिपाठी उपजिलाधिकारी खलीलाबाद के निर्देश के क्रम मे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि भविष्य मे इसी प्रकार अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !