डीडीओ की अध्यक्षता मे बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित
डीडीओ की अध्यक्षता मे बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू टास्क् फोर्स की बैठक विकास भवन मे सम्पन्न हुई । बैठक मे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय यादव ने बर्ड फ्लू की पूरी कार्य योजना का विवरण प्रस्तुत करते हुए बर्ड फ्लू से सतर्कता हेतु तैयारियों की जानकारी दिया । उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में बर्ड फ्लू कन्ट्रोल रूम बनाया गया है , जिसके प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ओ0पी0 मिश्र है । कन्ट्रोल रूम का नम्बर - 9415375140 है । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद मे चार रैपिड रेस्पान्स टीम गठित की गयी है तथा जनपद के कुल 192 मुर्गी फार्मो की विभाग द्वारा सतत निगरानी की गयी है ।
बैठक मे जिला विकास अधिकारी ने जनपद के सभी मुर्गी फार्मो पर ध्यान बनाये रखने एवं बखिरा ताल पर प्रवासी पक्षियो की भी निगरानी करने एवं बर्ड फ्लू के संबंध मे जन जागरूकता पैदा करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया ।