पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन सन्त कबीर नगर = बेशक आपके सच्चरित्र आपकी ईमानदारी जरूरत की चीजों में उधार के नाजुक हालात का सामना करने में काम आता हो लेकिन उधार के नाजुक हालात के पीछे से उफरने वाली टीस से साबुत बच नहीं जा सकता हैं । जीवन का यह वह दौर हैं जब नसीब भी अपने आप को कोसने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है । ऐसा ही कुछ मानदेय के आश्रित जीवन यापन करने वाले सोशल आडिट के ब्लाक कोआर्डिनेटर से लेकर जिला कोआर्डिनेटर का हाल हैं जिन्हे विगत पांच महीने पूर्व से मानदेय नहीं मिला है । जिससे उक्त लोगों को तमाम तरह से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है कही बच्चों की पढ़ाई न प्रभावित हो, बीमार पड़े परिवार मे किसी के इलाज में ससमय कोई चूक न हो आदि की चिंताएं खाये जा रही हैं । रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को उधार लेने से परेशान हो गये हैं । इस बात का भय बना रहता हैं कि कहीं बकाएदार होने से सम्मान को प्रभावित करने वाली बात मे कोई कुछ कह न दे । उल्लेखनीय हैं कि विगत पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से आहत जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर सरिता ...