दवाओ के साथ ले सात बार आहार मिलेगी क्षय रोग से मुक्ति = डां विशाल यादव

दवाओ के साथ ले सात बार आहार मिलेगी क्षय रोग से मुक्ति = डां विशाल यादव


निक्षय पोषण योजना के लिए मिले धन का समुचित उपयोग करे क्षय रोगी

संतकबीरनगर = नियमित दवाओ के साथ संतुलित पोषण लेने से क्षय रोगियो को टीबी से मुक्ति मिल जाती है । इसके लिए क्षय रोगी को दिन मे सात बार समय - समय पर आहार तालिका के अनुसार आहार लेने की जरुरत होती है । क्षय रोगी शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के लिए निक्षय पोषण योजना के लिए मिले धन का समुचित उपयोग करे । उपचार के दौरान स्‍वस्‍थ आहार की जानकारी के लिए अपने चिकित्‍सक से सम्‍पर्क भी करते रहे । शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मे प्रोटीन , विटामिन , खनिज व अन्‍य पोषक तत्‍वो की जरुरत होती है जो रोग प्रतिरोधक शक्ति विकसित करने के साथ शरीर मे ताकत बढ़ाते है । यह कहना है जिला क्षय रोग चिकित्‍सालय मे तैनात चिकित्‍सक डॉ विशाल यादव का । डॉ यादव बताते हैं कि शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के लिए समय से दवा लेने के साथ ही पौष्टिक आहार भी लेने की आवश्‍यकता होती है । हरी व पत्‍तीदार सब्जियां आयरन , कैल्शियम , बिटामिन ए , सी और के का श्रोत होती है । वही मूंगफली से फाइबर , प्रोटीन , कैल्शियम और बिटामिन ई की प्राप्ति होती है । सोयाबीन व दाल से प्रोटीन की पूर्ति होती है तो फल एंटी आक्‍सीडेंट होने के साथ ही फौलिक एसिड, बिटामिन ए , बी और सी के श्रोत होते है । दूध से कैल्शियम , फास्‍फोरस , प्रोटीन , बिटामिन बी और डी की पूर्ति शरीर मे होती है । चावल और गेहूं से फाइबर , कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन मिलता है ।
डॉ विशाल बताते है कि अगर किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करते हो तो उसे बन्‍द कर दे , अन्‍यथा टीबी की दवाएं लाभकारी नहीं होंगी । उपचार के दौरान समय समय पर अपने चिकित्‍सक से परामर्श भी लेते रहे । खांसते और छींकते वक्‍त अपने मुंह और नाक को रुमाल से ढके और अगर आपके परिवार के किसी सदस्‍य को खांसी , बुखार या रात में कंपकंपाहट हो रही हो तो अपने चिकित्‍सक को जरुर बताएं ।

क्षय रोगी के लिए आहार तालिका

सुबह 7.30 से 8.30 बजे - दूध, इडली डोसा, पोहा पराठा या रोटी आमलेट मे से एक ,
सुबह 11.00 से 11.30 बजे - फ्रूट सलाद , वेजीटेबल सलाद , मूंगफली अंकुरित चना व मूंग या वेज / चिकन सूप मे से एक ,
दोपहर 12.30 से 1.30 बजे - चावल के साथ पकी हुई सब्‍जी दाल दही व रोटी, चावल के साथ अंकुरित आहर और दही , चावल के साथ सांबर दाल सब्‍जी का रायता दही या चावल और पकी सब्‍जी के साथ चिकन / मछली / अंडा मे से एक शाम 4.30 से 5.00 बजे - दूध , मूंगफली , ताजेफल / सब्जियां या अंकुरित खाद्य के साथ भेलपुरी / मिक्‍स सब्जियो की भेलपुरी या चना मे से एक शाम 6.30 से 7.00 बजे - पका हुआ अकुरित खाद्य , फ्रूट सलाद , सब्जियो का सलाद , आटे की ब्रेड का सैंडविच शाकाहारी / मांसाहारी मे से एक , रात 8.00 से 9.00 बजे - चावल के साथ पकी हुई सब्‍जी दाल दही व रोटी, चावल के साथ दाल रायता व दही चावल के साथ अंकुरित खाद्य और दही या चावल के साथ पकी हुई सब्‍जी चिकन/ मछली/ अंडा में से एक
रात 10.00 बजे - दूध, फल या छाछ में से एक ,
पोषण मे सहयोग दे समाजसेवी - डॉ ओझा
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा ने कहा है कि तमाम ऐसे क्षय रोगी है जो आर्थिक कारणो से पर्याप्त पोषक आहार नही ले पाते है , जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है । ऐसे लोगो को पोषण देकर समाज को क्षय मुक्‍त करने के लिए क्षय रोगियो को गोद लेने का व्‍यापक अभियान चलाया जा रहा है । स्‍वयंसेवी संस्‍थाओ से यह अनुरोध है कि वह क्षय रोगियो को गोद ले तथा उन्‍हे पोषक आहार देकर जिले को क्षय मुक्‍त करने मे सहयोग प्रदान करे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !