बृहद रूप से चल रहे सफाई कार्यों का डीपीआरओ ने किया स्थलीय निरीक्षण
बृहद रूप से चल रहे सफाई कार्यो का डीपीआरओ ने किया स्थलीय निरीक्षण
।। बृहद रूप से हो रहा है साफ सफाई ।।
संत कबीर नगर ( सेमरियावा ) जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार जनपद मे सफाई सैनिको का गैंग निरंतर क्रियाशील है । इसी क्रम मे आज सफाई सैनिक गैंग द्वारा ग्राम पंचायत दरियाबाद मे सफाई अभियान के तहत बृहद साफ _ सफाई का कार्य किया जा रहा है । ग्राम पंचायत के अंदर इकट्ठे हुए कूड़े करकट को जीसीबी द्वारा हटवाया गया । स्वच्छता की गंभीरता मे जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत) मैनुद्दीन सिद्दीकी के साथ ग्राम पंचायत दरियाबाद मे चल रहे साफ - सफाई अभियान एवम एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग आदि का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया ।