टीम द्वारा दी गई सोशल आडिट के उद्देश्य की जानकारी

टीम द्वारा दी गई सोशल आडिट के उद्देश्य की जानकारी



सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत नौगो मे सोशल आडिट टीम द्वारा दो दिन स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणो के साथ बैठक कर सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) की जानकारी दी गई । बीसैक गिरीश चन्द्र द्वारा बहुउद्देशीय पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की क्रमानुसार जानकारी देते हुए कहा गया कि विकासशील लाभकारी योजनाओ मे व्यय होने वाली राशियो की जिम्मेदारी सभी लोगो की होती है । इसीलिए योजनाओ से होने वाले कार्यों के क्रियान्वयन पर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए ध्यान देना चाहिए । ताकि उसके क्रियान्वयन की गुणवत्ता आदि मे किसी प्रकार की कमी व गड़बड़ी न होने पाये । बीसैक द्वारा मनरेगा मजदूरो से मजदूरी के भुगतान सहित किसी बिचौलिये के हस्ताक्षेप की जानकारी ली गई । मजदूरी का भुगतान नकद किया जा रहा है या बैक एकाउंट से हो रहा है कि भी जानकारी ली गई । जिसके जवाब मे मनरेगा मजदूरो द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इन्कार किया गया । वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे हुए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कुल 27 परियोजनाओ पर कार्य हुआ है । जिसके 1388538 मनरेगा मजदूरी मे 6509 मानव दिवस मे सक्रिय 400 श्रमिको मे रोजगार प्राप्त किया गया है । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत नावध , पचनेउरी मे सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान , टीम सदस्य कु बीना , शिव गणेश , बृजेश सहित ग्रामवासी मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !