बारह महीने आस लगाये रहे मनरेगा मजदूर नही मिला एक दिन भी रोजगार !

बारह महीने आस लगाये रहे मनरेगा मजदूर नही मिला एक दिन भी रोजगार !


सन्त कबीर नगर ( बघौली ) विकासशील लाभकारी योजनाओ का युग भले ही चल रहा है भले ही लोग बतौर भाग्योदय योजनाओ से लाभान्वित होकर अपने भाग्य बदल रहे है लेकिन इसका एक पहलू ऐसा भी नजर आ रहा है जहां भाग्य का कोई स्थान नही है । 
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत पचपोखरी मे वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे मनरेगा के तहत एक भी काम नही हो सका है । जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार मुहैया कराने वाली मनरेगा योजना के लाभ से जहां विकास के क्रम मे 3100 सौ आबादी वाला ग्राम पंचायत महरूम रह गया वही रजिस्टर्ड 560 श्रमिको के सापेक्ष 159 सक्रिय मनरेगा मजदूर रोजगार पाने से वंचित रह गये । पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा से होने वाले कार्यो का बतौर पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही को सुनिश्चित करने वाली सोशल आडिट टीम द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे मनरेगा के तहत कोई कार्य नही हुआ है । प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के तहत पात्रता की सूची मे 13 लाभार्थियो को आवास का लाभ मिला है जिसके स्थलीय निरीक्षण मे पूर्ण भुगतान मे 3 आवास अपूर्ण पाया गया है । जबकि 90 दिन की मजदूरी सभी 13 आवास लाभार्थियो को भुगतान हो चुका है ।
टीम कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा द्वारा बताया गया कि सामाजिक अंकेक्षण मे रोजगार सेवक , तकनीकि सहायक योगेन्द्र चौरसिया , सचिव अश्विनी सिंह द्वारा कोई सहयोग नही किया गया है सभी लोग अनुपस्थित रहे है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !