संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आत्मीयता

चित्र
आत्मीयता कौन है वो ?     जिसके लिए           तरुवर आजु                  गमगीन हुए        कमल नयन से      भर भर आसूं                   रोने को                    मजबूर हुए । किस रिश्ते का            भान इन्हे            वक्त ने आज                  करवा दिया । किस दामन के          छांव झांसा                इन्हे आज                  भरमा दिया ? ग्रीष्म शीत       वर्षा ऋतु          इन्हे न कभी               पलझा सका । इनके लहराते          दामन को         ...

जनपद वासियो को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं = राजेन्द्र प्रसाद

चित्र
जनपदवासियो को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं = राजेन्द्र प्रसाद सन्त कबीर नगर = जनपदवासियो को जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है । उन्होने कहा कि नव वर्ष मे लोगो को जो विश्वास होता है उन्हे अपने उज्जवल भविष्य को लेकर जो उम्मीदे दिखाई देती है । वे सभी विश्वास सभी उम्मीदे फलीभूत हो ऐसी मंगल कामना के साथ नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना देता हूं ।

।। हैप्पी न्यू ईयर ।। ग्राम पंचायत का होगा विकास = प्रधान देवरिया नासिर

चित्र
।। हैप्पी न्यू ईयर ।। ग्राम पंचायत का होगा विकास = प्रधान देवरिया नासिर  सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) ग्राम वासियो से किये गये वादे एवं मन की लालसा को पूर्ण करते हुए ग्राम पंचायत को विकास की अग्रसर करने वाली ग्राम प्रधान देवरिया नासिर ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना देती हुई विकास को नया आयाम देने की बात कही । उन्होने कहा कि मेरी ग्राम पंचायत नव वर्ष की तरह चारो तरफ से विकास रूप मे स्वागत योग्य होगी । मेरी हर सम्भव कोशिश होगी विकासशील लाभकारी योजनाओ से ग्राम पंचायत और ग्राम वासी लाभान्वित हो । इसी उद्देश्य के साथ नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना देती हूं ।

श्रमिको के लिए निराशाजनक रहा वित्तीय वर्ष 2021_2022

चित्र
श्रमिको के लिए निराशाजनक रहा वित्तीय वर्ष सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) चहुंमुखी विकास के दावे मे बहुतायत ग्राम पंचायते मनरेगा मजदूरो को रोजगार मुहैया कराने मे कोसो दूर रही । ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर के सक्षम अधिकारियो की विकास की प्राथमिकता वाली बाते धरी की धरी रह गई । पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा के तहत हुए कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर बतौर जागरूकता ग्रामीणो को पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही मे दायित्व को सुनिश्चित करने के क्रम मे सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) की बैठक कर सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा बताया गया कि कुल आबादी 2500 की संख्या वाली ग्राम पंचायत धुसूरा मे  वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे 1.43.084.00 की व्यय राशि मे पंजीकृत मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष 120 सक्रिय श्रमिको मे 721 मानव दिवस का सृजन हुआ है। जिसमे महज 188 मानव दिवस का सृजन पंचायत भवन निर्माण कार्य मे हुआ है । शेष मानव दिवस 3 पीएम आवास निर्माण कार्य के है । पात्र लाभार्थियो के दृष्टिगत दिये गये 3 पीएम आवास लाभ मे पूर्ण भुगतान मे 2 आवास अपूर्ण पाया गया है । दायित्व की उदासीनता मे अ...

।। हैप्पी न्यू ईयर ।। खुशियो से सराबोर नव वर्ष का स्वागत सदैव बना रहे = अब्दुल्लाह खान

चित्र
खुशियो से सराबोर नव वर्ष का स्वागत सदैव बना रहे = अबदुल्लाह खान नाशिक = समाज बेहतरी की हमेशा सोच के साथ यथा सम्भव कोशिशो को तरजीह देने वाले बेहतर उत्पादन की कम्पनी रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी एलपीपी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना दी गई । खुशियो के साथ आने वाला नूतन वर्ष लोगो को खुशहाल जिन्दगी दे । देश मे अमन शान्ति भाईचारे का माहौल विश्व के पटल पर उदाहरण बने । नव वर्ष के आने मे जिस खुशी उत्साह मे उसका स्वागत किया जाता है वह खुशी वह उत्साह देशवासियो मे सदैव बना रहे ।

।। हैप्पी न्यू ईयर ।। नव वर्ष की हार्दिक मंगल कामना = जिला सूचना अधिकारी

चित्र
।। हैप्पी न्यू ईयर ।। नव वर्ष की हार्दिक मंगल कामना = जिला सूचना अधिकारी  सन्त कबीर नगर = कर्त्तव्य परायण जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है । सर्व मंगल कामना मे उन्होने कहा कि नव वर्ष सुख शान्ति समृद्धि लेकर आये । लोगो के जीवन सुखमय , भाईचारे से आच्छादित हो । किसी को किसी से मनमुटाव न हो लोग प्रेम बंधुत्व मे जीवन यापन करे ।

।। प्राथमिकता ।। निर्माणाधीन पंचायत भवनो के भुगतान मे हो रही आनाकानी !

चित्र
।। प्राथमिकता ।।  निर्माणाधीन पंचायत भवनो के भुगतान मे हो रही आनाकानी ! ग्राम प्रधानो को इज्जत बचाना हुआ मुश्किल सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) प्राथमिकता के दृष्टि वाले पंचायत भवनो के निर्माण कार्य मे आनाकानी चरम पर देखी जा रही है निर्माणाधीन पंचायत भवनो के भुगतान मे हिलाहवाली ही नही बल्कि भुगतान करने की जिम्मेदारी भूला दी गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत मार्च माह से मनरेगा से होने वाले भुगतान का रास्ता मानो बंद कर दिया गया है । जिससे मटेरियल की खरीदारी भुगतान से लेकर अन्य होने वाले कार्य ठप्प हो गये है । प्राथमिकता मे उदासीनता का हद खत्म होने का नाम नही ले रहा है । अभी हालिया मे मनरेगा से अन्य कार्यो के निसबत मे भुगतान किया गया है लेकिन निर्माणाधीन पंचायत भवनो का भुगतान नही किया गया । जिससे न केवल पंचायत भवन की सारी उपादेयता प्रभावित हो रही है बल्कि ग्राम प्रधान आर्थिक तंगी के हवाले मटेरियल की उधारी मे अपनी इज्जत बचाने की जुगत मे मारा मारा फिर रहे है । जबकि प्राथमिकता की दृष्टि से देखा जाय तो पंचायत भवनो के निर्माण कार्य मे किसी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए । उल्लेखनीय है कि...

फर्जी जियो टैंगिग मे बिना निर्माण कार्य के पीएम आवासो का हुआ पूर्ण भुगतान

चित्र
फर्जी जियो टैंगिग मे बिना निर्माण कार्य के पीएम आवासो का हुआ पूर्ण भुगतान सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) चूंकि पीएम आवास लाभार्थियो मे पात्रता की प्राथमिकता के साथ क्रमानुसार निर्माण कार्य का जियो टैंगिग एवं तीन किश्तो मे धनराशि का पारदर्शी नियम अन्तर्गत भुगतान का प्रावधान है । लेकिन ये सारी नीति नियम की कवायदे उन जिम्मेदार तबको के बदनीयती के सामने हवा हवाई है । जो ऊपरी आमदनी के निसबत मे अपनी फर्ज अदायगी की क्या कहे ईमान को बेच दिये है । जिसका उदाहरण सोशल आडिट बैठक के दौरान ग्राम पंचायत चमरसन मे देखने मे मिला जब सोशल आडिट टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा सोशल आडिट के पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही मूल उद्देश्य के जन जागरूकता के साथ शत _ प्रतिशत दायित्व निर्वहन मे तीन पीएम आवास का लाभ मिले मंशा पुत्र छांगुर , दुर्गेश पुत्र पूर्णमासी , पूजा पत्नी दिलीप नामक लाभार्थियो के यहां स्थलीय निरीक्षण मे बिना किसी निर्माण कार्य के सभी तीन किश्तो के भुगतान के साथ 58 दिन की मनरेगा मजदूरी का भुगतान होना पाया गया । यही नही बिना पीएम आवास लाभ पाये बेला देवी पत्नी रामशंकर को 56 दिन की मजदूरी ,...

राज ग्लोबल एकेडमी मे पुलिस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

चित्र
राज ग्लोबल एकेडमी मे पुलिस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 50 पुलिस अधिकारी एवं उप निरीक्षक को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए मोमेंटो , सम्मान पत्र एवं शाल भेंट कर किया गया सम्मानित संत कबीर नगर = जनपद के राज ग्लोबल एकेडमी मे अमर उजाला के सौजन्य से पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने जनपद के 50 पुलिस अधिकारी , उप निरीक्षक एवं सिपाही को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर दक्षता के लिए सम्मान पदक , प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्य , मनोबल एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना किया । पुलिस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियो , विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिकाओ छात्र - छात्राओ एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस का कार्य निश्चित रूप से चुनौती भरा एवं संवेदनशील होता है , अपने सेवाकाल मे पुलिसकर्मी अपने घरो से...

ग्रामीणो ने की नाली निर्माण की मांग

चित्र
ग्रामीणो ने की नाली निर्माण की मांग देवरिया नासिर , देवरिया लाल , ढोढई आदि ग्राम पंचायतो मे आडिट सम्पन्न सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत देवरिया विजई मे सोशल आडिट बैठक के दौरान ग्रामीणो ने नाली निर्माण की मांग की । हरिराम के घर से ओम प्रकाश के घर तक , राम सजीवन के घर से प्रमोद के घर तक , बाजन के घर से विक्रम के घर तक नाली निर्माण की मांग करते हुए ग्रामीण संजय कुमार , फूल कुमार , मिल्लू , राम मिलन , नीलम , सोमई आदि ने कहा कि नाबदान के गंदे पानी का निकासी नही है । अगर उक्त घरो से उक्त घरो तक नाली बन जाय तो नाबदान का गंदा पानी जमा होने नही पायेगा । आने जाने की जन समस्या बताते हुए ग्रामीणो ने कहा कि राम सजीवन के घर से प्रमोद के घर तक खड़ंजा लगना बहुत ही आवश्यक है । ग्राम पंचायत की कुल 1000 की आबादी मे पंजीकृत 140 मनरेगा मजदूरो मे 100 मजदूर सक्रिय है । वित्तीय वर्ष की कुल 3.9.468.00 की व्यय राशि की हो रही सोशल आडिट की जानकारी देते हुए बीआरपी चन्द्र प्रकाश द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष मे 48 मानव दिवस मे हिन्दू श्मशान घाट पर वृक्षारोपण एवं 175 मानव दिवस मे...

।। हैप्पी न्यू ईयर ।। मंगलकारी हो नव वर्ष = लाल चन्द यादव

चित्र
।। हैप्पी न्यू ईयर ।। मंगलकारी हो नव वर्ष = लालचंद यादव सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) बेहतर समाज के लिए मनन चिन्तन व पहल के लिए जाने जाने वाले समाजसेवी लालचंद यादव द्वारा नव वर्ष के स्वागत मे मंगलकारी होने की शुभकामना की है । उन्होने कहा कि नव वर्ष के स्वागत मे जिस तरह आनन्द विभोर होकर जन जन मे अपनत्व उत्साह का माहौल देखा जा रहा है ऐसा ही स्वागत पल पूरे वर्ष तक रहे । लोग एक दूसरे की खुशी मे एक दूसरे का सहयोग करते हुए आध्यात्मिक व भौतिक उन्नति करते हुए मानव जीवन को सफल बनाये ।

आग तापने के काम आ रहा पंचायत भवन ढोढई

चित्र
आग तापने के काम आ रहा पंचायत भवन ढोढई सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) यह और बात है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति व उसके दायित्व निर्वहन मे प्रतिमाह मानदेय भुगतान के साथ इंटरनेट / वाईफाई के माध्यम से ग्रामीणो के जरूरी कार्यो की सुव्यवस्था के निसबत मे एक लाख रूपये से अधिक के खर्च मे कंप्यूटर , चेयर , टेबल , कैमरा , प्रिंटर आदि की व्यवस्था मे ग्राम पंचायत ढोढई का ग्राम पंचायत भवन आग तापने के काम आ रहा है । वर्ना ग्राम प्रधान व सचिव से लेकर सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत ) अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन मे कोई कोताही नही बरत रहे है ।

वीर बाल दिवस पर वीरो को सत सत नमन

चित्र
*वीर बाल दिवस पर वीरो को सत सत नमन* रीना त्रिपाठी  लखनऊ = अपने धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शो और उनके परिवार के बलिदान को याद करते हुए भारतीय नागरिक परिषद के तत्वाधान मे अश्रुपूर्ण नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । ये धरती वीर छत्रपति शिवाजी महाराज , महाराणा प्रताप और गुरु गोविंद सिंह जी , महारानी लक्ष्मी बाई जैसे महान योद्धाओ की भूमि हैं..... वीरता की अद्भुत और अविस्मरणीय जीवंत कहानियां भारत के इतिहास मे गौरवपूर्ण वेदना से गर्व से सिर उठाने को आतुर खड़ी है । जैसा की सर्वविदित है और इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरो मे अंकित बलिदानो से प्रेरणा लेने का माह है दिसम्बर । भारत वर्ष के संघर्षपूर्ण इतिहास मे गुरु गोबिंद सिंह जी सर्वोच्च ​बलिदान की प्रतिमूर्ति है , उन्होंने जहां अपने उपदेशो से लोगो को धर्म का मार्ग दिखाया है , वही अपने कर्मो से सर्वोच्च आदर्श स्थापित किया है । धर्म रक्षा के लिए उन्होंने अपने परिवार को कुर्बान कर दिया । उनके चार बेटे धर्म रक्षा के लिए ही शहीद हो गए । गुरु गोबिंद सिंह जी के त्याग एवं बलिदान की अमर गा...

रमेश कुमार की अध्यक्षता मे सामाजिक अंकेक्षण का बैठक संपन्न हुआ

चित्र
रमेश कुमार की अध्यक्षता मे सामाजिक अंकेक्षण का बैठक हुआ सम्पन्न सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) विकासशील लाभकारी योजनाओ के क्रियान्वयन मे पीएम आवास एवं मनरेगा के तहत हुए कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण का बैठक संपन्न हुआ । वित्तीय वर्ष 2021_ 2022 मे हुए कार्यो का सत्यापन कर बतौर ग्रामीण जाकरूकता मे आडिट के मूल उद्देश्य पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही को परिभाषित करते हुए क्रियान्वयन की जानकारी दी गई । ग्राम पंचायत छाता टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा ग्राम पंचायत की कुल आबादी 2635 को बताते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष के कुल व्यय राशि 23.07.832 मे 9 परियोजनाओ पर कार्य किया गया है । जिसमे 1 पंचायत भवन निर्माण कार्य , 2 चकरोड , 6 खड़ंजा पटरी पटौधन का कार्य किया गया है । मानव दिवस के सृजन मे पंजीकृत 372 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 225 मजदूरो मे 9754 मानव दिवस का सृजन किया गया ।  इसी क्रम मे रफाकत हुसैन की अध्यक्षता मे टीम कोआर्डिनेटर अमृतबाला व टीम सदस्यो द्वारा ग्राम पंचायत दानोकुइया 9000 की आबादी मे पूर्ण 2 पीएम आवास के साथ 12.19.551 की व्यय राशि मे 11 परियोजनाओ पर हुए  कार्यो का आडिट किया ग...

विधायक ने किया कृषि विश्वविद्यालय स्थापना की मांग

चित्र
विधायक ने किया कृषि विश्वविद्यालय स्थापना की मांग  सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) किये गये वादे और मन मे संजोयी गई किसान हित , समाज हित की मंशा को साकार करने के क्रम मे विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयत्नशील विधायक गणेश चौहान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे अत्यंत पिछड़े क्षेत्र को उबारने की कामना मे एक और पहल की गई है । यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र सौपते हुए कृषि विश्वविद्यालय स्थापना का मांग किया गया है । जिससे  स्नातक , परास्नातक , फिसरी स्नातक , फौस्ट्री स्नातक आदि की उच्च शिक्षा प्राप्त होगा । श्री विधायक द्वारा विश्व विद्यालय निर्माण के लिए 50 एकड़ से अधिक जमीन की उपलब्धता के साथ क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बगही को कृषि विश्वविद्यालय मे परिवर्तित करने की मांग की गई है । दौरान कटान सम्बन्धित वार्ता भी किया गया ।

।। किसान सम्मान दिवस ।। प्रगतिशील तीस किसानो को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित

चित्र
।। किसान सम्मान दिवस ।। प्रगतिशील तीस किसानो को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित संत कबीर नगर = भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस को जनपद मे किसान सम्मान दिवस के रूप मेंधूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन प्रांगण मे किया गया , जिसमे कृषि , उद्यान , पशुपालन , मत्स्य पालन , समाज कल्याण , बीमा कंपनी एवं अन्य निजी बीज उर्वरक कंपनियो के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओ एवं उत्पादो का प्रचार - प्रसार करते हुए किसानो को जागरूक किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के द्वारा फीता काटकर एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम मे विधायक , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा पशुपालन , कृषि , मत्स्य पालन , उद्यान के क्षेत्र मे प्रगतिशील किसानो को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । धान के अधिक उत्पादन मे प्रथम स्थान कृष्ण भगवान राय निवासी बालू शासन एवं द्वितीय स्थान राधे श्याम सिंह पुत्र गब्बू लाल ग्राम अहरा विकासखंड है...