राज ग्लोबल एकेडमी मे पुलिस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

राज ग्लोबल एकेडमी मे पुलिस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


50 पुलिस अधिकारी एवं उप निरीक्षक को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए मोमेंटो , सम्मान पत्र एवं शाल भेंट कर किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर = जनपद के राज ग्लोबल एकेडमी मे अमर उजाला के सौजन्य से पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने जनपद के 50 पुलिस अधिकारी , उप निरीक्षक एवं सिपाही को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर दक्षता के लिए सम्मान पदक , प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्य , मनोबल एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना किया ।
पुलिस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियो , विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिकाओ छात्र - छात्राओ एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस का कार्य निश्चित रूप से चुनौती भरा एवं संवेदनशील होता है , अपने सेवाकाल मे पुलिसकर्मी अपने घरो से दूर रहकर पूरे लगन एवं समर्पण के साथ रात - दिन ड्यूटी पर तैनात रहकर समाज मे शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखते है और इसके लिए पुलिस को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है । जिलाधिकारी ने अमर उजाला परिवार एवं राज ग्लोबल एकेडमी को इस तरह के ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई दिया ।
सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने पुलिस सम्मान समारोह मे सम्मानित पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मानवीय मूल्यो एवं संवेदनाओ से जुड़े रहकर अपनी ड्यूटी मे सर्वोत्तम करने का लक्ष्य होना चाहिए । उन्होंने अपने संबोधन मे विद्यालय के बच्चो को उनकी पढ़ाई एवं उज्जवल भविष्य के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी रूचि के अनुसार बच्चे आईएएस , पीसीएस , डॉक्टर , इंजीनियर बनने के साथ स्पोर्ट्स एवं संगीत आदि के क्षेत्रो मे आगे बढ़े , यही शुभकामना है । उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन को दोहराते हुए कहा कि " उठो ! जागो ! और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य हासिल हो "
विद्यालय के डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक , अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए मोमेंटो एवं शाल भेंट कर उनका अभिवादन किया ।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र , पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल राजीव यादव , पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा दीपांशी राठौर सहित पुलिस उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी तथा भारी संख्या मे छात्र - छात्राएं , शिक्षक , शिक्षिकाएं एवं मीडिया कर्मी आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !