।। गणतंत्र दिवस ।। नशा मुक्त तहरी भोज व कम्बल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

।। गणतंत्र दिवस ।। नशा मुक्त तहरी भोज व कम्बल वितरण समारोह का हुआ आयोजन 


लखनऊ = गांव पहाड़ नगर में बसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे नशा मुक्त तहरी भोज व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
पहाड़ नगर , लखनऊ मे कार्यक्रम का आयोजन रवि शंकर तिवारी ने किया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर अमित त्रिपाठी नायब तहसीलदार कैंट उपस्थित हुए । अपने उद्बोधन मे नशे से होने वाले नुकसान से युवाओ को जागरूक किया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रीना त्रिपाठी ने बताया कि 74 वा गणतंत्र दिवस जहां एक तरफ देश मे खुशहाली सुशासन व समृद्धि का आगमन हो रहा है वही दूसरी तरफ देश का युवा नशे की गिरफ्त मे आ कर अपने जीवन को तो बर्बाद कर  रहा है । साथ ही परिवार और देश के लिए भी नुकसान जनक स्थिति पैदा कर रहा है । स्वतंत्रता की हवा में सांस लेने के लिए और गणतंत्र की स्थापना के लिए देश के लाखो लोगो ने अपनी कुर्बानी दी लेकिन अफसोस कि आज भी देश की नई युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त मे फस कर अपनी जान गवा रहे है जो कहीं ना कही शहीदो के सपनो के भारत मे कल्पित नही था ।
रीना त्रिपाठी ने आवाहन किया कि आइए मिलकर अपने सामाजिक आंदोलनो मे नशे के बहिष्कार की शपथ ले और देश को नशा मुक्त बनाएं ।
कार्यक्रम मे खुरदही बाजार खुदरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू शुक्ला , लालू यादव तथा जनप्रतिनिधि वह सैकड़ो की संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !