।। भोजन सेवा ।। कबीर साहब के आशीर्वाद की हो रही अनुभूति

।। भोजन सेवा ।। कबीर साहब के आशीर्वाद की हो रही अनुभूति 


सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सदगुरु कबीर भोजन सेवा के सुदृढ़ व्यवस्था मे कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा पीठाधीश्वर महंत विचार दास जी से एक औपचारिक मुलाकात की गई । दिन प्रति दिन बढ़ती भक्तजन , श्रद्धालुओ एवं आगंतुको की संख्या के मद्देनजर सुदृढ़ भोजन सेवा व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया । 
महंत विचार दास जी ने कहा कि भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रहा है । लेकिन कबीर साहब के आशीर्वाद स्वरूप लग रहे भोजन व्यवस्था को और विस्तार देने की आवश्यकता है । ताकि किसी भक्त का तनिक भी श्रद्धा भाव प्रभावित न हो सके । इस दौरान महाराज जी द्वारा भोजन सेवा से जुड़ने का आवाहन किया गया । उन्होंने कहा कि कबीर साहब जीवन भर हर एक व्यक्ति को समरसता के सूत्र मे बांधने का काम किया ।
उन्होंने कहा कि लोग भोजन प्रसाद को सदगुरु कबीर साहब के आशीर्वाद रूप मे ग्रहण कर रहे है । वही कम्पनी निदेशक ने कहा कि श्रद्धा स्वरूप भोजन व्यवस्था मे कोई कमी आने नही पायेगी । इससे मानवीय गुणो के साथ मानवतावाद को भी बल मिलने की पूरी संभावना है । आपके द्वारा जो जिम्मेदारी दी जायेगी उसे हर सम्भव निभाया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि जीवन के सत्कर्मो मे सूफी सन्त कबीर दास जी के " भूखे को भोजन नंगे को चीर " उपदेश से प्रभावित रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक नेकदिल इन्सान अब्दुल्लाह खान द्वारा सदगुरु कबीर भोजन सेवा का नियमित संचालन व्यवस्था आशीर्वाद स्वरूप होने लगा है । 
भोजन सेवा मे भक्त जन , श्रद्धालुओ व आगंतुको को सदगुरु कबीर साहब के आशीर्वाद की अनुभूति होने लगी है । श्रद्धा स्वरूप भोजन सेवा भक्त जन , श्रद्धालु एवं आगंतुको के अंदर आस्था का रूप ले रहा है । भोजन सेवा पाकर भक्त जन श्रद्धालु , आगंतुक धन्य हो रहे है ।
इस अवसर पर वैद्य राम शरण दास , अरविन्द दास शास्त्री , फलाहारी बाबा देव व्रत नाथ , कम्पनी मैनेजर फारुख आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !