वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप स्थापित होगा = गणेश चौहान

वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप मे स्थापित होगा  = गणेश चौहान


सबका साथ सबका विकास का बजट है 2023 = राम मिलन यादव
 

सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) भारतीय जनता पार्टी मण्डल पौली के तत्वाधान मे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शनिचरा बाजार मे मण्डल कार्य समिति के बैठक का आयोजन हुआ । विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा के विकास कार्यो को कार्य समिति के पटल पर रखा गया । विधायक श्री चौहान ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सबका साथ सबका विकास के साथ देश सशक्त और समृद्धिशाली बन रहा है वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप मे स्थापित होगा । सफलतम विदेश नीति एवं राष्ट्र नीति मे देश महाशक्ति के रूप मे उभर रहा है ।
इसी क्रम मे केन्द्र प्रदेश सरकार की लाभकारी विकासशील उपलब्धियो के साथ ब्लाक प्रमुख पौली राम मिलन यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का बजट है 2023 , जिसमे सबका हित निहित है इससे विकास के नये आयाम स्थापित होगे । 
इस अवसर पर जिला मंत्री अर्जुन चौधरी , जिला मंत्री कपिल देव कन्नौजिया , जिला मंत्री अशोक यादव साधु , पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवन शर्मा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष भरत कुमार चौधरी , मण्डल महामंत्री उमेश मणि त्रिपाठी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष घनेद पाण्डेय सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !