।। औचक निरीक्षण ।। मजिस्ट्रेट स्तर पर होगा सूक्ष्म परीक्षण अनियमितता भ्रष्टाचार मिलने पर होगी कार्रवाई = जिलाधिकारी
।। औचक निरीक्षण ।। मजिस्ट्रेट स्तर पर होगा सूक्ष्म परीक्षण अनियमितता , भ्रष्टाचार मिलने पर होगी कार्रवाई = जिलाधिकारी
संत कबीर नगर = मंडलायुक्त बस्ती मंडल , बस्ती योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । शासन एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आज कार्यालय खुलने के समय प्रातः 10:00 बजे ही बीएसए कार्यालय पर पहुंच गए और कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखो सहित उपस्थिति पंजिका आदि का गहनता से निरीक्षण किया । जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुबह 10:30 बजे तक कार्यालय के आधे से अधिक अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए ।
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत कई दिनो से बीएसए कार्यालय मे अधिकारियो /कर्मचारियो द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही , भ्रष्टाचार , बेसिक शिक्षा व्यवस्था मे अनियमितता , स्कूलो मे अध्यापन कार्य का सुचारू संचालन न होने आदि से संबंधित शिकायते मिल रही थी । उन्होंने बताया कि कार्यालय मे पत्रावलियो की संस्तुति / निस्तारण प्रक्रिया नियमानुसार नही पाई गई तथा पत्रावलियो का रखरखाव भी ठीक नही पाया गया। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण पत्रावलियो का मजिस्ट्रेट स्तर पर सूक्ष्म परीक्षण कराया जाएगा , इसमे अनियमितता /भ्रष्टाचार पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी ।