फायर सर्विस टीम द्वारा गन्ने के खेत मे लगी आग को त्वरित कार्यवाही करते हुए बुझाया गया
फायर सर्विस टीम द्वारा गन्ने के खेत मे लगी आग को त्वरित कार्यवाही करते हुए बुझाया गया
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम पिपरा कला मे गन्ने के खेत मे लगने की सूचना अग्निशमन टीम को प्राप्त हुई । इस सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव के नेतृत्व मे अग्निशमन कर्मियो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । तत्पश्चात वहां पर उपस्थित नागरिको को गन्ने के खेत मे आग लगने से बचाव व बुझाने के बारे मे जागरूक किया गया कि गन्ना छीलने के उपरांत बची हुई पत्तियो को कदापि ना जलाये , गन्ने के खेत के आसपास बीड़ी सिगरेट कदापि ना पिये , गन्ने के खेत मे कभी भी आग लगने की दशा मे गन्ने के खेत मे एक लाइन बनाकर गन्ने को दोनो तरफ गिरा दे , जिससे कि आग का संपर्क अलग हो जाये ।