ग्राम प्रधान को मिला मंगलकारी वैवाहिक जीवन का शुभाशीर्वाद
ग्राम प्रधान को मिला मंगलकारी वैवाहिक जीवन का शुभाशीर्वाद
30 मई को वैवाहिक बन्धन
सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) वैवाहिक जीवन के प्रारंभिक दौर मे दस्तक दे चुके ग्राम प्रधान डुमरिया बाबू डां श्यामराज निषाद को फलदान के अवसर पर मंगलकारी वैवाहिक जीवन के लिए बड़े बुजुर्गो , माननीयो , गणमान्यो का मंगल कामना के साथ शुभाशीर्वाद मिला । कुल पुरोहित के शुभाशीर्वाद के साथ वैदिक पद्धति से शुभ मुहूर्त मे कन्या पक्ष के लोगो द्वारा फलदान चढ़ाया गया ।
इस अवसर पर बड़े बुजुर्ग के साथ सांसद प्रवीण निषाद , सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी , लालजी निषाद , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी , दिवाकर त्रिपाठी , राकेश यादव , कौवाठोर प्रधान प्रहलाद निषाद , कुसौना प्रधान दिनेश यादव , ढोढ प्रधान धर्मेंद्र गुप्ता , बेलौली प्रधान उमेश यादव , घुरापाली पूर्व प्रधान अनिल निषाद , भौरा प्रधान संदीप यादव , सिंचाई बंधु उपेन्द्र त्रिपाठी , अजय त्रिपाठी , मण्डल अध्यक्ष मेहदावल पूर्वी राम प्रताप पाण्डेय आदि माननीयो गणमान्यो द्वारा मंगलकारी वैवाहिक जीवन के लिए शुभाशीर्वाद दिया गया ।