सोशल आडिट ब्लाक सभा का अभी तक नही हुआ आयोजन

सोशल आडिट ब्लाक सभा का अभी तक नही हुआ आयोजन


सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट निदेशालय के आदेश अनुपालन मे जनपद के समस्त विकास खण्डो मे सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) को सम्पन्न हुए लम्बा अरसा हो गया । विकास खण्ड सेमरियावा के बीते 4 फरवरी के अलावा हैंसर , सांथा , मेहदावल , बघौली मे आडिट सम्पन्न हुए महीनो बीत गया । लेकिन ग्राम प्रधान सहित सभी सम्बन्धितो के प्रतिभाग मे जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता व खण्ड विकास अधिकारी के आयोजन बैठक की जिम्मेदारी मे आयोजित वाला सोशल आडिट ब्लाक सभा का आयोजन विकास खण्ड बेलहर कला , खलीलाबाद व पौली के अलावा किसी भी प्रखण्ड मे अभी तक नही हुआ । जबकि बैठक का मूल उद्देश्य सोशल आडिट के दौरान प्रकाश मे आयी कमियो एवं अनियमितताओ पर अनिवार्य रूप से सभी (पक्ष) की उपस्थिति मे चर्चा करना है तथा आडिट मे पाये गये अनियमितता के प्रकरणो मे धनराशि की वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ वित्तीय विचलन , प्रक्रिया उल्लंघन , शिकायत श्रेणी मे पाये गये प्रकरणो के शत _ प्रतिशत निस्तारण का प्रयास किया जाना है जिससे एटीआर को गति मिल सके । पूर्व के वर्षो मे सम्पन्न हुए सोशल आडिट मे पाई गई कमियो के एटीआर की समीक्षा होती है ।
इस सम्बंध मे प्रभारी जिला विकास अधिकारी जिशान रिजवी ने कहा कि तिथि निर्धारित होते ही शेष ब्लाको मे सोशल आडिट ब्लाक सभा बैठक का आयोजन होगा । सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया गया है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !