संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिव्यांगो मे ट्राई साइकिल , व्हीलचेयर , ब्लाइंड स्मार्ट केन एवं वैशाखी वितरण किया गया

चित्र
दिव्यांगो मे ट्राई साइकिल , व्हीलचेयर , ब्लाइंड स्मार्ट केन एवं वैशाखी वितरण किया गया  संत कबीर नगर = विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व विधायक धनघटा गणेश चौहान के कर कमलो द्वारा आज विकास भवन प्रांगण मे दिव्यांगज़नो को 40 ट्राइसाइकल , 17 व्हीलचेयर , 4 ब्लाइंड स्मार्ट केन , 10 बैसाखी का वितरण किया गया । विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जनो हेतु किए गये सार्थक प्रयासों के बारे मे बताया गया । विधायक ने दिव्यांगो को पेंशन , दुकान निर्माण एवं संचालन हेतु लोन के बारे मे जानकारी प्रदान की गई । विधायक धनघटा गणेश चौहान ने सभी दिव्यांगो को सहायक उपकरण यथा ट्रायसाइकल , व्हील चेयर , ब्लाइंड स्मार्ट केन एवं बैसाखी के बारे मे बताया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा वृहद् स्तर पर दिव्यांगो को उपकरण प्रदान किया जा रहा है ताकि उनको शशक्त बनाया जा सके । इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव , ज़िला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार , दिव्यांग विभाग के सभी कार्मिक एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सभी कार्मिक उपस्...

लाभार्थियो मे किया गया टूल किट एवं सिलाई मशीन का वितरण

चित्र
लाभार्थियो मे किया गया टूल किट एवं सिलाई मशीन का वितरण संत कबीर नगर = विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत के प्रशिक्षण प्राप्त 200 लाभार्थियो को आज दिनांक 29.03.2023 को टूलकिट सिलाई मशीन विधायक धनघटा गणेश चौहान के कर कमलो द्वारा प्रदान किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक धनघटा ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार की एक महात्वाकॉक्षी योजना है । इस योजना के तहत उपरोक्त विधा मे जुड़े कारीगरो को प्रशिक्षण के उपरान्त टूलकिट प्रदान किया गया है , ताकि ये कारीगर अपने तकनीक का प्रयोग करते हुए स्वरोजगार स्थापित करके अन्य लोगो को भी रोजगार से जोड़े । इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा , राम किशोर प्राचार्य , मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र , खजनी गोरखपुर ,  पंकज कुमार पाण्डेय , आशीष कुमार सिंह , जितेन्द्र कुमार एवं लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे ।

।। बैठक ।। पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराये = जिलाधिकारी

चित्र
।। बैठक ।। पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराये - जिलाधिकारी  संत कबीर नगर = जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता मे नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन -2023 को जनपद के नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर निकायों में सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत निर्वाचन प्रक्रिया मे सम्मिलित आर0ओ0 /ए0आर0ओ0 सहित डयूटी मे लगाये गये सम्बंंधित विभागीय अधिकारियो के साथ तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई । जिला मजिस्ट्रेट ने बैठक मे निर्वाचन डयूटी मे लगाये गये सभी आर0ओ0 / ए0आर0ओ0 एवं कर्मचारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार जनपद के एक नगर पालिका परिषद एवं 07 नगर पंचायतो मे अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना है । इसमे निर्वाचन डयूटी मे लगाये जाने वाले सभी आर0ओ0 / ए0आर0ओ0 एवं अधिकारियो / कर्मचारियो को निर्धारित निर्वाचन डयूटी के अनुसार पूरी संवेदनशीलता , सतर्कता एवं सक्रियता के साथ निष्पक्ष रूप से कार्यरत रहते हुए निर्वाचन सम्पन्न कराना है । बै...

।। भ्रष्टाचार ।। जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को लाभार्थियो ने दिया प्रार्थना पत्र

चित्र
।। भ्रष्टाचार ।। जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को लाभार्थियो ने दिया प्रार्थना पत्र सोशल आडिट न होता तब क्या खुलता भ्रष्टाचार का पोल ? सन्त कबीर नगर ( सांथा ) विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत बरगदवा माफी मे पशुशेड  लाभ पहुंचाने के नाम पर की गई अनियमितता व भ्रष्टाचार को लेकर लाभार्थियो ने कार्यवाई के लिए कमर कस ली है । सोशल आडिट से प्रकाश मे आये बिना पशुशेड निर्माण के मामले को गंभीरता से लेते हुए लाभार्थियो द्वारा जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर भ्रष्टाचार मे संलिप्त लोक सेवको पर कार्यवाई करने की मांग की गई है । लाभार्थी राम नेवास राय , चन्द्र भूषण , अमरेंद्र राय , वंशीधर , अरविन्द राय व अशोक राय ने प्रार्थना पत्र मे लिखा है कि आर टी आई के माध्यम से सोशल आडिट के प्राप्त प्रपत्रो के मुताबिक ग्राम पंचायत मे विकास के नाम पर लोक सेवकगणो ( ग्राम पंचायत सचिव , सहायक विकास अधिकारी पंचायत , तकनीकि सहायक / अवर अभियंता , खण्ड विकास अधिकारी सहित ग्राम प्रधान ) द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए वित्तीय गबन , भ्रष्टाचार किया गया है । लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई जबकि लाभार्थियो द्वारा...

जनपद मे कुल 19 क्रय केन्द्र स्थापित

जनपद मे कुल 19 क्रय केंद्र स्थापित  प्रक्रियागत 55 क्रय केन्द्र खोले जाने का लक्ष्य संत कबीर नगर = जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश के क्रम मे जिला खाद्य विपणन अधिकारी रूपेश सिंह ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 मे जनपद मे कुल 19 क्रय केन्द्र स्थापित है जिसमे से खाद्य विभाग के 08 पी0सी०एफ० के 10 एवं भारतीय खाद्य निगम के 01 क्रय केन्द्र है । इस वर्ष जनपद में 55 क्रय केन्द्र खोले जाने का लक्ष्य है , अवशेष क्रय केन्द्र बनाया जाना प्रक्रियागत है । इस वर्ष शासन द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रू0 प्रति कुछ निर्धारित किया गया है तथा जनपद मे अब तक कुल 118 कृषकों द्वारा गेहूँ विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है । जनपद मे गेहूं की खरीद 01 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ होने से सम्बन्धित सभी तैयारिया पूर्ण हो चुकी है ।  उन्होंने बताया कि पंजीकरण हेतु कृषको को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fes.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा , यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जायेगा । कृषको का पंजीकरण उनके आधार संख्या एवं आधार मे...

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित

चित्र
जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित संत कबीर नगर =  जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता मे जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई । बैठक मे सदस्य सचिव अधिशासी अभियन्ता , जल निगम (ग्रामीण) द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन फेज -2 के तहत कार्यदायी फर्म मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर , लि० हैदराबाद द्वारा 446 राजस्व ग्रामों को सम्मलित कर 171 डी०पी०आर० तैयार कर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को प्रेषित किया गया है। जिसमें 170 डी०पी०आर० स्वीकृत हो गये है शेष 01 डी०पी०आर० आगामी बैठक में स्वीकृत हेतु ऐजेन्डा में सम्मलित है । 170 स्वीकृत डी०पी०आर० के सापेक्ष कार्यदायी फर्म द्वारा 157 पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है । जल जीवन मिशन फेज-05 के तहत कार्यदायी फर्म मेसर्स जैक्सन एवं विश्वराज जे०वी० द्वारा 833 राजस्व ग्रामों को सम्मलित कर 290 डी०पी०आर० तैयार कर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को प्रेषित किया गया। जिसमें 289 डी० पी०आर० स्वीकृत हो गये है । शेष 01 डी०पी०आर० संशोधन हेतु वापस कर दिया गया था । उक्त डी०पी०आर० का ...

कस्तूरी , मधुकुंज व राधे गोविन्द मिष्ठान दुकानो की खाद्य पदार्थ भेजा गया लैब

चित्र
कस्तूरी , मधुकुंज व राधे गोविन्द मिष्ठान दुकानो की खाद्य पदार्थ भेजा गया लैब  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम मे आगामी होली त्योहार को देखते हुए  तहसील प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर के तीन प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानो का निरीक्षण कर होली पर्व के दृष्टिगत मिठाइयो तथा दूध से बने खाद्य पदार्थो का सैंपलिंग कर नमूना जांच के लिए भेजा । संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान कस्तूरी स्वीट हाउस , मधुकुंज स्वीट्स तथा राधे गोविन्द  मिष्ठान दुकानो पर पनीर , छेना , कलाकंद , खोया , मैदा , नमकीन तथा बेसन लड्डू का सैंपल लिया गया तथा लाइसेंस का परीक्षण किया । सैंपल लेने के उपरांत टीम द्वारा परीक्षण के लिए लैब मे भेजा गया । अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के शासनादेश दिनांक 08 अक्टूबर 2020 के क्रम मे भारतीय मिठाइयो के ट्रे/कंटेनर पर विक्रेताओ द्वारा बेस्ट बिफोर डेट अनिवार्य रूप से तथा डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग स्वैच्छिक रूप से प...

विनष्ट कार्यवाई के साथ जांच मे गये खाद्य पदार्थ के नमूने

चित्र
विनष्ट कार्यवाई के साथ जांच मे गये खाद्य पदार्थ के नमूने  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार एवं टीअपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम मे आगामी होली त्योहार को देखते हुए बाजारो मे सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा जनपद मे सघन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उमेश मिष्ठान भण्डार बखिरा चौकी के सामने की दुकान का निरीक्षण किया गया । मौके पर 14 किग्रा खोया संदूषित प्रतीत होने पर नमूना संग्रहित किया गया तथा शेष बचे लगभग 12 किग्रा खोये को विनष्ट कराया गया । जिसका मूल्य लगभग 3800 रूपये है । इसी क्रम मे गायत्री स्वीट हाउस बखिरा के पनीर का निरीक्षण किया गया तथा अधोमानक प्रतीत होने पर नमूना संग्रहित किया गया । अजीत कुमार पुत्र राम बचन बखिरा बाजार के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना अधोमानक प्रतीत होने पर संग्रहित किया गया तथा 05 किग्रा खोया विनष्ट कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य 1500 रू० है । न्यू इंडिया ए टू जेड मिनी मार्ट बनकटिया से किसमिस का नमूना संग्रहित किया गया तथा निरीक्षण मे काशमिरी मिर्च म...

केन्द्रीय मंत्री ने किया रीमा वर्मा नशा मुक्त मार्ग का उद्घाटन

चित्र
केन्द्रीय मंत्री ने किया रीमा वर्मा नशा मुक्त मार्ग का उद्घाटन  लखनऊ = गांव माती मे सहायक अध्यापक एवं नशामुक्त सेनानी स्वर्गीय श्रीमती रीमा वर्मा के नाम से " रीमा वर्मा नशा मुक्त मार्ग " का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के कर कमलो द्वारा हुआ । दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगो को नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प कराया गया । कार्यक्रम का संचालन कर रही शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी ने बताया कि जिला व्यायाम शिक्षिका के पद पर कार्यरत स्व.रीमा वर्मा जी बहुत ही संवेदनशील अनुशासित और सभी की मदद करने वाली शिक्षिका थी । उनके विद्यालय मे समाज सुधार हेतु चलाए जा रहे नशा मुक्त आंदोलन का आगाज आज से कई वर्ष पहले लखनऊ मे सर्व प्रथम हुआ था । माती गांव के बहुत से युवक इस अभियान से जुड़े हुए है यह सब रीमा वर्मा जी की संवेदनशीलता और समाज के प्रति अपने कर्तव्य बोध के कारण ही संभव हुआ है । केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर , सांसद मोहनलालगंज और मंत्री भारत सरकार ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मेरे द्वारा घोषित रोड का लोकार्पण आज किया जा रहा है । यह नशा मुक्त सेनानी रीमा वर्मा को नशा मुक्त आंदोलन...

।। कठिनाई ।। कैसे हो जीवन यापन नही मिल रहा दो महीने से व्यवसायिक शुल्क

चित्र
।। कठिनाई ।। कैसे हो जीवन यापन नही मिल रहा दो महीने से व्यवसायिक शुल्क बहुत कठिन है डगर पनघट की  सन्त कबीर नगर = आज की बढ़ती मंहगाई मे जहां अच्छे खासे आर्थिक मजबूती वालो को भी दिन में तारे दिखाई दे रहे है वही अगर बड़ी मुश्किल से जीवन यापन की आर्थिक व्यवस्था पाने वालो की क्या हालत होती होगी स्थिति को समझने मे संभवत: किसी कोई कठिनाई नही होनी चाहिए ।  बहरहाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की नीति के अनुपालन मे सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) करने वाले कर्त्तव्य परायण ब्लाक कोआर्डिनेटरो का जीवन यापन व्यवस्था पटरी से उतरती हुई दिखाई दे रही है दो महीने से व्यवसायिक शुल्क न मिलने से इन्हे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है ।

।। अभियान ।। खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण

चित्र
।। अभियान ।। खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण   निरीक्षण अभियान सतत रूप से रहेगा जारी = अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी संत कबीर नगर = जिलाधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी ( वि0/रा0 ) अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम मे आगामी होली त्योहार को देखते हुए बाजारो मे सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा विगत दिवस जनपद मे सघन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैजनाथ गुप्ता इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माण इकाई मे निर्मित किये जा रहे कचरी का नमूना संग्रह किया गया तथा 250 किग्रा कचरी को संदेह के आधार पर सीज कर खाद्य कारोबार कर्ता के अभिरक्षा मे दिया गया । जिसका मूल्य लगभग 10,000 रूपये है । नागलिया उद्योग प्रा०लि० स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माणशाला मे निर्मित किये जा रहे चना दाल का नमूना संग्रह किया गया । चंदन इमर्ती सेन्टर स्थित मेहदावल चौक , खलीलाबाद मे तले जा रहे समोसे के तेल का नमूना संग्रह किया गया । रमेश गुप्ता उर्फ पट्टू मेहदावल चौक , खलीलाबाद के प्रतिष्ठान से खोया का...

मिलावटी व अपमिश्रित खाद्य पदार्थ मानव जीवन के लिए हानिकारक हो सकते है = अपर जिलाधिकारी

चित्र
मिलावटी व अपमिश्रित खाद्य पदार्थ मानव जीवन के हानिकारक हो सकते है = अपर जिलाधिकारी  संत कबीर नगर = जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण के सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद संत कबीर नगर क्षेत्रान्तर्गत मिलावटी व अपमिश्रित खाद्य पदार्थ यथा - खोवा , पनीर , मिठाईयां , दूध तथा दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थ जो मानव जीवन के लिए हानिकारक हो सकते है , का विक्रय या निर्माण करते हुए संज्ञानित होने पर उसकी सूचना कार्यालय, जिलाधिकारी संत कबीर नगर स्थित कन्ट्रोल रूम , जिसका दूरभाष नम्बर- 05547-226505 अथवा अभिहीत अधिकारी संत कबीर नगर के मो0 नम्बर 9411041518 पर नियमित रूप से दे सकते है , जिस पर तत्काल नियम संगत कार्यवाही की जायेगी ।

कामदानी

चित्र
कामदानी वो ! और जिम्मेवार रहे होगे जिनके कदमो के आहटे  शोर मचाये होगे गुनगुना कर  चार पक्तियो के जिम्मेदार तराना  दायित्व के सुर ताल मे गीत गाये होगे कशीदे भी पढ़े गये होगे किन्ही याद कोशिशो मे जमाने के याद मे नाकाम  आजमाइश किये गये होगे लेकिन जब बात आयेगी दायित्वो के जवाबदेही का तब बेजुबानो मे संजय के कामदानी नजर आयेगे । आसूं भी होगे किसी उफनती नदी की तरह कसक भी होगे किसी तड़पती तरुणिमा की तरह वो याद भी ऐसा होगा जिसे सीरत का सूरत नही कालखंड जमाने का तवारिख देखेगा जी एल वेदांती " कवि " श्री डां संजय यादव  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सन्त कबीर नगर  सेवाकाल आदर्श = कर्त्तव्य परायणता सेवाकाल अनुभव = दायित्व को नैतिकता से निर्वहन करना सेवाकाल = 17/7/1989 से 28/2/2023