।। अभियान ।। खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण

।। अभियान ।। खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण
 

निरीक्षण अभियान सतत रूप से रहेगा जारी = अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी ( वि0/रा0 ) अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम मे आगामी होली त्योहार को देखते हुए बाजारो मे सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा विगत दिवस जनपद मे सघन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैजनाथ गुप्ता इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माण इकाई मे निर्मित किये जा रहे कचरी का नमूना संग्रह किया गया तथा 250 किग्रा कचरी को संदेह के आधार पर सीज कर खाद्य कारोबार कर्ता के अभिरक्षा मे दिया गया । जिसका मूल्य लगभग 10,000 रूपये है । नागलिया उद्योग प्रा०लि० स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माणशाला मे निर्मित किये जा रहे चना दाल का नमूना संग्रह किया गया । चंदन इमर्ती सेन्टर स्थित मेहदावल चौक , खलीलाबाद मे तले जा रहे समोसे के तेल का नमूना संग्रह किया गया । रमेश गुप्ता उर्फ पट्टू मेहदावल चौक , खलीलाबाद के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना संग्रह किया गया तथा माधुरी ट्रेडर्स प्रोपराइटर अमित गुप्ता के प्रतिष्ठान से भी खोया का नमूना संग्रह किया गया ।
अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जे.पी. तिवारी ने बताया कि  उक्त सभी नमूनो को जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा जा रहा है । जाच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी । निरीक्षण टीम मे  विनोद कुमार , राजमणि प्रजापति व धर्मराज शुक्ल खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण सम्मिलित रहे जिसका निर्देशन अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया । उन्होंने बताया कि उक्त अभियान सतत् रूप से जारी रहेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !