।। वट सावित्री व्रत ।। जीवन मे नशा न करने का ले संकल्प
।। वट सावित्री व्रत ।। जीवन मे नशा न करने का ले संकल्प
रीना त्रिपाठी
लखनऊ = विवाहित महिलाएं आज सावित्री अमावस्या मना रही है । वे इस शुभ दिन को उपवास रखकर और अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए वट वृक्ष से प्रार्थना करती है ।
पौराणिक कथा के अनुसार सत्यवान और सावित्री अपने निर्वासित जीवन के दौरान एक जंगल मे रहते थे । एक दिन जंगल मे लकड़ी काटते समय सत्यवान का सिर घूम गया और वह एक पेड़ से गिर पड़ा । सावित्री उस दिन उसके साथ थी । तब मृत्यु के देवता यमराज उनकी आत्मा को हर लेने के लिए प्रकट हुए । हालाँकि सावित्री ने उससे अपने पति को उससे अलग न करने की विनती की और कहा कि यदि वह उसके पति की आत्मा को छीन लेगी , तो वह भी उसका पालन करेगी । सावित्री की भक्ति से प्रेरित होकर यमराज ने उसके पति के प्राण लौटा दिए ।
इस कहानी से सभी को यह सीख लेनी चाहिए कि आस्था विश्वास के इस पवित्र रिश्ते मे भारतीय सनातन परंपरा बहुत ही मजबूत धागो से बंधी हुई है । भारत देश की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रकृति की उपासना आज कलयुग के चरम पर भी पूरी श्रद्धा और विश्वास के भाव से कर रही है । बस आज यमराज का स्वरूप कुछ बदला हुआ है । आज मौत नशे के विभिन्न रूपो मे आपके दरवाजे पर दस्तक देने को खड़ी है ।
करोना काल मे हम सब ने वटवृक्ष पीपल के वृक्षो के द्वारा प्रदान की जाने वाली जीवनदायिनी ऑक्सीजन के महत्व को सकुशल समझा है न जाने कितने लोग उस समय पीपल और बरगद के दृश्यो के नीचे अपना आशियाना बनाकर रहने लगे थे और प्रकृति के द्वारा प्रदान की जाने वाली जीवनदायिनी प्राणवायु मे विश्वास करना सीख गए थे । आज के समय मे यह सोचने का विषय है कि क्यों ना समाज में पारस्परिक विश्वास श्रद्धा भाव के इस पवित्र त्यौहार मे किसी प्रकार की कटुता ना शामिल की जाए । बहने , बेटियां , पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है तो क्यो ना पति भी उन्हें ताउम्र सुरक्षा और समर्पण देने का वादा करे जीवन मे कभी भी नशा ना करने की शपथ अपनी पत्नियो को दे । नशा करने से सामाजिक आर्थिक मानसिक और शारीरिक नुकसान होता है । और इन सब का चरम जीवन की हानि के रूप में कैंसर , दुर्घटना से असमय मौत और घरेलू हिंसा के रूप मे हमे दिखाई देता है ।
जीवन की रक्षा तभी हो सकती है जब व्रत पूजा पाठ और आत्म बल के द्वारा संरक्षित किए हुए अपने पतियो के प्राणो को हर प्रकार के प्रदूषण कटुता और नुकसान से बचाकर दीर्घायु प्रदान की जाए और यह तभी संभव है जब पूरा परिवार इसमें जुड़ेगा , सभी घर नशा मुक्त बनेंगे समाज सुधरेगा और भारत देश हर प्रकार के जीवन का हरण करने वाले नशे से मुक्त होगा । वह पुरुष जो किसी भी प्रकार का नशा करते है उन्हे यह समझना होगा और अपने पत्नियो के समर्पण भाव का सम्मान करना होगा ।
आइये हम सब मिलकर आज समाज से नशे रूपी कुरीति , कुप्रथा और कु संस्कार के खत्म होने की प्रार्थना करते है । सभी व्रत धारी पत्नियो के पतियो को दीर्घायु की प्रार्थना तभी सार्थक होगी ।
आइए मिलकर देश बचाए