तम्बाकू निषेध दिवस पर बन्द रही दुकाने

तम्बाकू निषेध दिवस पर बन्द रही दुकाने

लखनऊ( बीकेटी ) नशामुक्त समाज आंदोलन " अभियान कौशल का " के नशामुक्त सेनानियो के आग्रह पर 31 मई को अनेकानेक पान मसाले की दुकाने बंद रही । 
आंदोलन के प्रदेश संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल एवं सह - संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व मे तम्बाकू निषेध पर अभियान चलाया गया । प्रदेश संयोजक के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी व नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला ने कल 30 मई 2023 को अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस एवं अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर बीकेटी इलाके मे कई दुकानो पर जाकर दुकानदारो को फूलो की मालाएं पहनाकर आग्रह किया था कि वे 31 मई को अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर एक दिन के लिए तंबाकू उत्पादो की बिक्री ना करे । 
आज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर उसका परिणाम देखने को मिला । नगर पंचायत बीकेटी मे मोतीलाल , सुनील यादव , सुमित वाल्मीकि , पिंकू सिंह व सीताराम शर्मा सहित अन्य कई दुकानदारो ने अपनी तंबाकू , पान , मसाले की दुकाने बंद रखी । " नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का " की तरफ से तंबाकू उत्पादो की बिक्री न करने वाले दुकानदारो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।


।। अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस ।।


#हिंदुस्तानियो_नशा_छोड़ो


#नशामुक्त_समाज_आंदोलन_अभियान_कौशल_का
#नशामुक्त_भारत

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !