जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई आयोजित
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई आयोजित
प्राथमिकता मे नालियो की करायी जाय सफाई = मुख्य विकास अधिकारी
संत कबीर नगर = मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित हुई । बैठक मे सदस्य सचिव / उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो की सूची विभागवार प्रस्तुत किया , जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागो को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि उद्यमियो के उद्यम पंजीकरण हेतु उद्यम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की गयी है । जिसे उद्यमी https://udyamregistration.gov.in पर कर सकता है । उक्त रजिस्ट्रेशन हेतु दिनांक 01 जून 2023 से 15 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा । जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है । उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओ यथा - प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध मे समिति को अवगत कराया गया । उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को निवेश सारथी ऐप / निवेश मित्र पोर्टल / नई औद्योगिक नीति एमएसएमई - 2022 के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया ।
बैठक मे उपस्थित उप्र इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद मे नगर पालिका परिषद , खलीलाबाद द्वारा कूड़े की डम्पिंग एवं कूड़ा निस्तारित न होने के कारण हो रही समस्या एवं नालियो की सफाई का प्रकरण उठाया , जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक मे उपस्थित अधिशासी अधिकारी , नगर पालिका परिषद , खलीलाबाद को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की साफ - सफाई नियमित रूप से कराते हुए कूड़े का निस्तारण प्राथमिकता पर कराये तथा अपर जिलाधिकारी से सम्पर्क करते हुए कूड़ा डम्पिंग का स्थान अन्यत्र कही चिहिन्त कराते हुए समस्या का स्थाई समाधान कराये तथा विशेष अभियान चालाते हुए औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद मे स्थित नालियो की सफई कराये ।
बैठक मे पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद दिपान्शी राठौर , क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपी सीडा , सुभाष पांडेय , अधिसाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड दिव्या रंजन , अधिशासी अधिकारी , नगर पालिका खलीलाबाद विनय कुमार मिश्र , एसटीओ (जीएसटी) राज्य कर विभाग योगेंद्र कुमार गौड़ , एलईओ श्रम विभाग मनोज कुमार , शासन द्वारा नामित सदस्य बबलू गुप्ता , उद्यमी संगठन/व्यापरिक संगठन के श्रीराम सिंह , सर्वदानन्द पाण्डेय , श्रवण कुमार अग्रहरि , अमित जैन , विनित चढ्ढा एवं जनपद के विभिन्न विभागो के अधिकारीगण एवं उद्यमीगण आदि उपस्थित रहे ।