।। मानवता ।। विधायक ने करवाया घायल महिला व नवजात शिशु का इलाज
।। मानवता ।। विधायक ने करवाया घायल महिला व नवजात शिशु का इलाज
सन्त कबीर नगर { धनघटा } बेहतर प्रतिनिधित्व के प्रति कटिबद्ध कर्त्तव्य निष्ठ धनघटा विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा क्षेत्र भ्रमण काल मे घटरमहा निवासी महिला का दोपहिया गाड़ी के पहिया मे साड़ी के फंस जाने से गंभीर रूप से घायल महिला तथा उसके नवजात शिशु का पायलपार निजी चिकित्सालय ले जाकर तत्काल इलाज करवाया गया । बतौर स्वास्थ लाभ मे जल्द से जल्द ठीक होने का ईश्वर से प्रार्थना किया गया । दौरान निजी चिकित्सालय का डॉक्टर द्वारा अपरिचित व्यक्ति समझ कर इलाज न कर जिला चिकित्सालय भेजे जाने की प्रक्रिया से नाराज होकर ऐसा मानवता के लिए कतई ठीक नही है को लेकर डांट लगाई गई । बतौर आग्रह उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार सभी डॉक्टर किया करे ।