34 परियोजनाओ का हुआ सोशल आडिट
34 परियोजनाओ का हुआ सोशल आडिट
सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के अनुपालन क्रम के तहत शत - प्रतिशत 34 परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे ग्राम पंचायत कुसम्हा माफी मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । ग्राम पंचायत वासियो के साथ खुली बैठक मे टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा 34 परियोजनाओ का क्रमानुसार आडिट किया गया । ग्रामीणो को जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे मनरेगा योजना के तहत कुल 34 परियोजनाओ मे 15 पक्का कार्य 18 मिट्टी कार्य व 1 वृक्षारोपण का कार्य हुआ है । जिसमे 2077326 सामग्री खर्च के साथ पंजीकृत 300 मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष सक्रिय 250 मनरेगा मजदूरो मे 2281335 मजदूरी का खर्च हुआ है । ग्राम पंचायत की कुल आबादी 2021 ( दो हजार इक्कीस ) है ।
दौरान बीआरपी सन्त देव द्वारा ग्रामीणो को जागरूक करते हुए सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्यो को बताया गया ।
सामाजिक अंकेक्षण की अध्यक्षता कैलाश पुत्र राम किशोर द्वारा किया गया ।