जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
संत कबीर नगर = अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय कुमार मिश्र की अध्यक्षता मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई ।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के मुख्य चौराहो पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेत को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाय ।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार - प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जाय ।
उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि खलीलाबाद शहर के मेन मार्केट मे दुकानदारो द्वारा अवैध तरीके से दुकाने लगा कर अतिक्रमण किया जा रहा जिसे अभियान चला कर सड़क के किनारे दुकाने लगाने वाले को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाया जाए ताकि अवागमन की सुविधा निरन्तर सुचार रूप से चलती रहे । उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रो / ब्लैक स्पॉट का चयन करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाय । सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सडक सुरक्षा मानको के प्रति लोगो को विभिन्न माध्यमो से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाय ।