अनेको प्रकार से उपयोगी है वृक्ष = गणेश चौहान
अनेको प्रकार से उपयोगी है वृक्ष = गणेश चौहान
धनघटा = विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचरी मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक गणेश चौहान द्वारा वृक्ष लगाकर किया गया । विधायक गणेश चौहान ने कहा कि वृक्ष अनेको प्रकार से हमारे लिए उपयोगी है । यह न केवल फल , फूल , लकड़ी , औषधि , खाद्य पदार्थो के स्रोत है बल्कि यह वातावरण से कार्बनडाई आक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन की सतत आपूर्ति से वातावरण को स्वच्छ भी करते रहते है ।
इसके साथ ही वन अनेक पक्षियो , कीड़े - मकोड़ो एवं अन्य जीव - जन्तुओ के लिए प्राकृतिक वास स्थल भी है ।
इस दौरान विभिन्न स्थानो पर 5500 वृक्ष लगाये गये ।