कितनी होगी जनपद की हरियाली ?

कितनी होगी जनपद की हरियाली ?


निगरानी का अभाव 


सन्त कबीर नगर = शुद्ध वातावरण के मूल उद्देश्य के साथ अनेको लाभो मे वृक्षारोपण से जनपद वासियो सहित प्रकृति को कितना लाभ पंहुचेगा निगरानी नीति के अभाव मे आने वाला वक्त ही बतायेगा । 
बहरहाल दायित्व निर्वहन की फिकरमंदी मे प्रभारी मंत्री , जिला प्रशासन , जन प्रतिनिधियो के साथ वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया जा रहा है । वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रदेश के 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य क्रम जनपद मे कुल 2913040 के वृक्षारोपण लक्ष्य को पूर्ण किया जा रहा है । इसके पूर्व के हर वर्षो मे अस्तित्व के दृष्टिगत प्रश्नो के बीच लाखो की संख्या मे वृक्षारोपण का पुनीत कार्य होता रहा है । पुनीत कार्यो के मायने मे जन जागरूकता की गम्भीरता मे प्रभारी मंत्री का वक्तव्य एक प्रकार से प्रकृति वंदना के साथ उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने का संकल्प वृक्षारोपण अस्तित्व के दृष्टिगत भले ही एक अछूते प्रश्न को खड़ा कर रहा है । लेकिन उद्देश्य को नजरंदाज करना मुनासिब नही होगा । आज तमाम सफलताओ के बीच पर्यावरण एक चुनौती बनकर उभरा है । जिसको नैतिकता की दृष्टि का नितान्त आवश्यकता है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !