महिलाओ ने मनाया सावन उत्सव
महिलाओ ने मनाया सावन उत्सव
लखनऊ { सरोजनी नगर }भारत की सभ्यता और संस्कारो को आगे बढ़ाने वाला सावन निश्चित रूप से भारतीय संस्कृति मे बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है । लखनऊ के फोर सीजन बैंक्विट हॉल सरोजनी नगर महिलाओ ने विभिन्न प्रतियोगिताओ मे भाग लेकर सावन उत्सव मनाया आयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी रीना त्रिपाठी और उनकी टीम ने किया । कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए गीता वर्मा ने कहा कि सावन मे महिलाए लाल रंग छोड़कर सुहाग के रूप मे हरा रंग ग्रहण करती है । प्रकृति की चारो तरफ पूजा होती है और प्रकृति के इसी मान सम्मान को सेलिब्रेट करने के लिए हम मना रहे है ।
कार्यक्रम मे मेहंदी प्रतियोगिता लोक संगीत का गायन और लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया और इन सभी प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग करने मे उत्कृष्ट प्रतिभागियो को कार्यक्रम के जज मलिहाबाद की विधायक माननीय जयदेवी कौशल , समाजसेवी एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर , कृष्णा गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य सारिका दुबे , समाजसेवी नीता खन्ना के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
रीना त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओ का जो कि विभिन्न वर्गो और कार्य प्रणालियो से आती है , कभी मां कभी बहन कभी बेटी कभी सास विभिन्न किरदारो को निभाते हुए प्रकृति को साक्षात प्रतिबिंब करती । सावन उत्सव के इस अवसर पर सभी महिलाओ ने मिलकर प्रकृति के इस शानदार रंग का उत्सव के रूप मे आगाज करे । कार्यक्रम मे उपस्थित सास बहू की जोड़ियो को पुरस्कृत भी किया गया क्यो कि कही न कही यह जोड़ियां संयुक्त परिवार और रिश्तो की प्रधानता को दिखाते है ।
प्रतियोगिता तो सिर्फ बहाना आज के आपाधापी भरे जीवन मे कुछ समय गायन नृत्य भावनाओ के मंचन तथा खुद के लिए देना सभी को बहुत पसंद आया ।
नवजीवन के सृजन का प्रतीक , प्रेम का प्रतीक , प्रकृति का प्रतीक इस सावन के शुभ अवसर पर प्रकृति की जितनी भी चर्चा की जाए कम है । हरा रंग हरी मेहंदी और हरा परिधान कही न कही प्रकृति के उसी आस्था को व्यक्त करता है ।
विभिन्न प्रतियोगिताओ मे प्रथम विजेता मेहँदी मे शिल्पी खन्ना , गायन मे रजनी पांडे , डांस मे प्रीति त्रिवेदी,सावन क्वीन - शैलजा सचान , ड्रेस कोड - शिखा रावत को मिला ।