15 अगस्त के अवसर पर स्थापित नही हुआ शिलाफलकम
15 अगस्त के अवसर पर स्थापित नही हुआ शिलाफलकम
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत विगरामीर मे 15 अगस्त के अवसर पर " मेरी माटी मेरा देश " कार्यक्रम के तहत देश के वीर शहीदो के सम्मान मे स्थापित होने वाला शिलाफलकम स्थापित नही हुआ । जिससे कही न कही जिम्मेदारो की जिम्मेदारी मे लापरवाही नजर आ रही है ।
बहरहाल मामले की जानकारी मे ग्राम प्रधान की माने तो 15 अगस्त को दोपहर बाद शिलाफलकम को उपलब्ध कराये जाने की वजह से ससमय स्थापित नही हो सका ।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त के अवसर पर " मेरी माटी मेरा देश " कार्यक्रम के तहत वीर शहीदो के सम्मान मे विद्यालयो पर शिलाफलकम की स्थापना शासन प्रशासन की प्राथमिकता रही है । लेकिन जनपद के विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत विगरामीर मे स्थापित न करके पंचायत भवन के परिसर मे रख दिया गया । इस सम्बंध मे ग्राम प्रधान ने बताया कि 15 अगस्त को दोपहर बाद हमे शिलाफलकम उपलब्ध कराया गया , तो हम समय से कैसे स्थापित करवा दे ।