मेरी माटी मेरा देश हर घर हो तिरंगा यही उद्देश्य
मेरी माटी मेरा देश हर घर हो तिरंगा यही उद्देश्य
लखनऊ { सरोजनी नगर } प्राथमिक विद्यालय धवापुर सरोजिनी नगर लखनऊ तथा प्राथमिक विद्यालय अलीपुर खुर्द मे बच्चो ने मनाया धूमधाम से आजादी का उत्सव ।
आजादी का अमृत महोत्सव , प्राथमिक विद्यालय धावापुर मे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित समाजसेवी वसंत बाल योगी जी ने बच्चो को सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया तथा वहां पढ़ने वाली इस वर्ष के प्रथम प्रवेश प्राप्त बच्ची को डॉक्टर बनाने का आश्वासन दिया लाल चंदन के बीजो का दान करते हुए वृक्षारोपण किया । ग्राम प्रधान राजा ने सभी बच्चो को मिठाइयां लड्डू वा गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया और आजादी के उत्सव हर्षोल्लास से मनाने की प्रेरणा दी ।
प्रधान अध्यापिका गीता वर्मा ने बच्चो को मेरी माटी और मेरा देश के तहत मातृभूमि के महत्व और क्रांतिकारियों द्वारा की गई कुर्बानियो के बारे मे बताया तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहने की बच्चो को शिक्षा दी । शिक्षक प्रतिनिधि के रूप मे उपस्थित सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने सभी बच्चो को पुरस्कृत करते हुए भविष्य मे पढ़ लिखकर समाज मे अपना मुकाम स्थापित करने की प्रेरणा दी तथा क्रांतिकारी कि उसे पूर्ण कहानी सुना कर बच्चो को प्रोत्साहित किया । लहराते हुए तिरंगे के गौरव तथा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा बच्चो ने देशभक्ति के गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियो की । आज यदि हम आजाद है तो यह देश की उसे मातृभूमि की ऊर्जा शक्ति है तथा उन क्रांतिकारियो की कुर्बानी है जिसके कारण आज हम सब खुली हवा मे सांस ले रहे है इसे तू हमे मातृभूमि के गौरव को हमेशा याद रखना चाहिए ।