दर्जनो परियोजनाओ के बिना भौतिक सत्यापन के सोशल आडिट हुआ संपन्न

दर्जनो परियोजनाओ के बिना भौतिक सत्यापन के सोशल आडिट हुआ संपन्न 


पर्यवेक्षक , टी ए , सचिव अनुपस्थित 


सन्त कबीर नगर { मेहदावल } पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के मूल उद्देश्य एवं अनियमितता के रोकथाम मे योजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सोशल आडिट पर भ्रष्टाचार जैसा कृत्य प्रभावशाली होता नजर आ रहा है । बिना पूर्णत: अभिलेख के जहां आडिट किया जा रहा है वही छूटपुट परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन कर सोशल आडिट का वारा - न्यारा कर दिया जा रहा है । जिससे कही न कही परियोजनाओ मे पनपे भ्रष्टाचार को छुपाने का काम किया जा रहा है । यदि सोशल आडिट के मूल उद्देश्य के तहत देखा जाय तो 8 से 10 लाख के रिकवरी मे भ्रष्टाचार का मामला पाया जा सकता है ।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत नावध एवं नारायनपुर मे सोशल आडिट का कागजी कोरम पूरा किया गया । सोशल आडिट टीम के मुताबिक 1089 आबादी वाले ग्राम पंचायत नावध मे पंजीकृत 700 श्रमिको के सापेक्ष 499 सक्रिय मनरेगा मजदूरो मे 21273 मानव दिवस का सृजन करते हुए 69 लाख 37 हजार 982 सौ रूपये की व्यय राशि मे 84 परियोजनाओ के साथ 30 पीएम आवास का आडिट किया गया । जिसमे 4 इण्टरलांकिग { रमेश के घर से ब्रह्म देव के घर तक 100 मीटर , सत्यवती के खेत से सुकलाल के घर तक 100 मीटर , पक्की सड़क से राम रूप के घर तक 100 मीटर , पक्की सड़क से बहादुर के घर तक 100 मीटर } के साथ रम्पत के घर से चन्द्रभान के घर तक पक्की नाली , 3 पशुशेड , 10 सोख्ता , 8 चकरोड व 20 मेढ़बंधी कार्य मे 5 चकरोड , 19 मेढ़बंधी का जहां भौतिक सत्यापन नही हुआ वही 2 पशुशेड के भौतिक सत्यापन मे कोई पशु दिखाई नही दिया । यही नही रोजगार सेवक के सेवन रजिस्टर मे एक भी रजिस्टर उपलब्ध न होने की दशा मे 100 दिन के रोजगार मे 22 श्रमिको सहित 80 से 98 मानव दिवस सृजन के 35 श्रमिको  सहित 499 सक्रिय मनरेगा मजदूरो का सत्यापन नही हो सका । 
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत नारायनपुर मे 40 लाख 80 हजार 535 रूपये की व्यय राशि मे 39 परियोजनाओ मे 4 पोखरा , 2 नाला खुदाई सहित 16 चकरोडो मे 12 चकरोड व 14 मेढ़बंधी का भौतिक सत्यापन नही हो सका ।
उक्त दोनो ग्राम पंचायतो मे सेवन रजिस्टर का कोई रजिस्टर उपलब्ध नही हो सका । जिससे सोशल आडिट की विश्वसनीयता औपचारिकता के हवाले दिखाई दे रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !