नावध व नारायनपुर का दुबारा होगा भौतिक सत्यापन = जिला विकास अधिकारी

नावध व नारायनपुर का दुबारा होगा भौतिक सत्यापन = जिला विकास अधिकारी 


सन्त कबीर नगर = प्रखण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत नावध एवं नारायनपुर मे हुए विगत दिन दर्जनो परियोजनाओ के बगैर भौतिक सत्यापन के सोशल आडिट के मामले को संज्ञानता मे लेते हुए जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी ने कहा कि परियोजनाओ का पुन: सत्यापन किया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे पीएम आवास { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 का सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । जिसमे टीम द्वारा उक्त ग्राम पंचायतो के दर्जनो परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन किये बिना ही खुली बैठक कर सोशल आडिट कर दिया गया था । जिससे न केवल सोशल आडिट की विश्वसनीयता प्रभावित होती देखी गई बल्कि शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे परियोजनाओ की प्राथमिकता भी प्रभावित होती हुई दिखाई पड़ी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !