।। स्वच्छता ही सेवा ।। " कचरा मुक्त भारत " पखवाड़ा दिवस प्रारम्भ

।। स्वच्छता ही सेवा ।। " कचरा मुक्त भारत " पखवाड़ा दिवस प्रारम्भ 


सन्त कबीर नगर = स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) उत्तर प्रदेश के आदेश अनुपालन मे जन आन्दोलन के उत्सव के दृष्टिगत " स्वच्छ भारत दिवस ( एसबीडी ) " के रूप मे 2 अक्टूबर के अवसर पर 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक कचरा मुक्त भारत पखवाड़ा दिवस मनाया जायेगा ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि एसएचएस - 2023 की थीम " कचरा मुक्त भारत है जिसका उद्देश्य दृश्यमान साफ सफाई और सफाई मित्रो के कल्याण व समृद्धि से सम्बन्धित है । विगत वर्षो की तरह स्वच्छता गतिविधियो की भावना स्वैच्छिकता / श्रमदान से है । इस स्वच्छता पखवाड़े मे विशेषकर ऐसे सार्वजनिक स्थानो पर जहां लोगो को आवागमन बहुतायत मे होता है । जैसे - बस स्टैण्ड , रेलवे स्टेशन , पर्यटन स्थल , चिड़ियाघर , राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य ऐतिहासिक स्मारक , नदियो के किनारे घाट , नालिया और नाले आदि पर साफ सफाई की गतिविधियां संचालित की जानी है । पर्यावरण एवं वन विभाग अंतर्गत चिड़ियाघरो राष्ट्रीय उद्यानो , वन्यजीव अभयारण्यो आदि संरक्षित क्षेत्रो मे कूड़ - कचरा की सफाई तथा प्लास्टिक / पालीथिन फैलाने से रोकने के लिए लिए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी ।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान स्वैच्छिक होना चाहिए और इसे नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवको , एसीसी कैडेटो , एनएसएस स्वच्छता प्रहरियो , स्वयं सहायता समूहो , स्वच्छाग्रहियो , आर डब्लू ए एवं व्यापारियो को सम्मिलित कर चलाया जायेगा ।
पखवाड़े के दौरान " श्रमदान " का प्रभावी अभिलेखीकरण किया जायेगा तथा उच्च स्तर की रिजॉल्यूशन वाली फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !