।। पैसा हमारा हिसाब हमारा ।। सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन

।। पैसा हमारा हिसाब हमारा ।। सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन


सन्त कबीर नगर { सांथा }
सामाजिक हितो को ध्यान मे रखते हुए ग्राम पंचायत मे किये गये प्रयासो के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनो पक्षो पर गहन चर्चा के क्रम मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही को बतौर सुनिश्चित ग्रामीणो के साथ ग्राम पंचायत बनौली व बनेथु मे सोशल आडिट बैठक का आयोजन हुआ ।
ग्रामीणो को जागरूक करते हुए वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे हुए मनरेगा योजना के तहत कार्यो एवं पीएम आवास की जानकारी देते हुए टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष मे कुल 12 लाख 62 हजार 877 रूपये की व्यय राशि मे 21 परियोजनाओ पर पंजीकृत 300 श्रमिको के सापेक्ष 275 मनरेगा मजदूरो मे 5929 मानव दिवस सृजन के साथ कार्य किया गया है । 
दौरान छप्पर मे जीवन यापन कर रही ग्रामीण बबुनी पत्नि राधेश्याम , झिनका पत्नि ओले , इंद्रावती पत्नि तूफानी , रीना पत्नि सुग्रीव , विमला पत्नि दिनेश द्वारा आवास का मांग किया गया ।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 26 आवास का लाभ दिया गया है । 
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत बनेथू मे कुल 19 लाख 15 हजार 102 रूपये की व्यय राशि मे पंजीकृत 439 के सापेक्ष 370 श्रमिको मे 8664 मानव दिवस का सृजन करते हुए 20 परियोजनाओ पर कार्य किया गया है । बैठक की अध्यक्षता ग्रामवासी सुख पाल द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रघु , रोजगार सेवक इन्द्र कुमार , पंचायत सहायक अमित कुमार , तकनीकि सहायक महेन्द्र राय , टीम सदस्य ईश्वर चन्द्र , प्रहलाद गौड़ , सुखलाल , राजमती सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !