ग्राम पंचायत के सीमित क्षेत्रफल से प्रभावित हुआ श्रमिको का रोजगार
ग्राम पंचायत के सीमित क्षेत्रफल से प्रभावित हुआ श्रमिको का रोजगार
सन्त कबीर नगर { नाथनगर } ग्राम पंचायत नाथनगर मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा वित्तीय वर्ष के 9 परियोजनाओ की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के कार्यकाल मे 9 परियोजनाओ पर कार्य किया गया है जिसमे 3 चकरोड 5 मेढ़बंधी व 1 वृक्षारोपण है । श्रमिको के रोजगार के क्रम मे उन्होने बताया कि 41 आवास के साथ पूर्व के वित्तीय वर्ष के 213 के सापेक्ष 198 पीएम आवास मजदूरी व 9 परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे पंजीकृत 738 के सापेक्ष 400 सक्रिय मजदूरो मे कुल 9543 मानव दिवस का सृजन हुआ ।