एम्स नाशिक रत्न पुरस्कार सभा का हुआ आयोजन
एम्स नाशिक रत्न पुरस्कार सभा का हुआ आयोजन
नाशिक = एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान मे एम्स नाशिक पुरस्कार सभा का आयोजन हुआ । पुरस्कार सभा का आयोजन रोटरी क्लब हाल गंजमाल नाशिक मे हुआ ।
मुख्य अतिथि रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र व समाज मे उत्कृष्ट योगदान देने वालो को एम्स नाशिक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
उन्होने कहा कि समाज का निर्माण विभिन्न संस्कृतियो के समावेश से होता है जिसका मूल उद्देश्य एकता , भाईचारा एवं सद्भावना होता है । शिक्षा से सुन्दर चरित्र का निर्माण होता है जो मानव जीवन के सफलता का द्योतक है । हमे खुशी है ऐसे माहौल मे उत्कृष्ट योगदान देने वालो को सम्मानित करने का अवसर मिला है ।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता किरण मोहिते , राजू देसले , वरिष्ठ पत्रकार निरंजन टकले , सेक्रेटरी अजमल खान , एडवोकेट नाजिम काजी , शिक्षाविद सचिन जोशी , बलबीर सिंह छाबड़ा , फादर विजय गोसावी , मुकुंद दिक्षित , बसंती दिक्षित आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।