स्काउट गाइड के रंग - बिरंगे स्कार्फ पाकर खिले बच्चो के चेहरे
स्काउट गाइड के रंग-बिरंगे स्कार्फ पाकर खिले बच्चो के चेहरे
लखनऊ ( सरोजनी नगर )
उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम इंग्लिश मीडियम के स्काउट गाइड के बच्चो के लिए रंग-बिरंगे स्कार्फ पुलिस मे कार्यरत मृत्युंजय सिंह के सहयोग से शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी द्वारा वितरित किए गए ।
प्रधान अध्यापक प्रकाश चंद्र तिवारी ने बच्चो को बताया कि समाज व राष्ट्र की अपेक्षा के अनुरूप नागरिक बनने में स्काउट गाइड की प्रमुख भूमिका रहती है ज्यादा से ज्यादा बच्चो को स्काउट गाइड लेकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए । स्काउट गाइड की इंचार्ज शिक्षिका रीता मौर्या ने रंग-बिरंगे स्कार्फ और बच्चो के लिए गुलाबी रंग के इसका की बहुत ही सराहना की और कहा कि स्काउट गाइड से बच्चो मे आदमी सामान और आत्म गौरव की भावना विकसित होती है जल्द ही विद्यालय कैंपस मे स्काउट गाइड का एक बड़ा कैंप लगवाने का आश्वासन दिया ।
शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र भक्ति की भावना बचपन से ही उत्पन्न होती है ।
यदि बच्चो के पास स्काउट गाइड का प्रमाण पत्र है तो इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी नौकरियो मे मेरिट मे लाभ मिलता है ।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र के लिए भारतीय रेलवे मे स्काउट गाइड के स्पेशल वेकैंसी निकलती है।
विभिन्न विद्यालय , एवं महाविद्यालय मे नामांकन के समय अतिरिक्त छूट दिया जाता है ।