श्रमिक ओम प्रकाश की अध्यक्षता मे सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन
श्रमिक ओम प्रकाश की अध्यक्षता मे सामाजिक अंकेक्षण का हुआ आयोजन
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } प्रखण्ड के सेमरियावा के ग्राम पंचायत वत्सी - वत्सा मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्रमिक ओम प्रकाश ने बताया कि ग्राम विकास के क्रम मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन बहुत ही अच्छा आयोजन है इससे न केवल परियोजनाओ के क्रियान्वयन की जानकारी आम होती है बल्कि ग्राम वासियो मे जागरूकता कायम होती है । सोशल आडिट के मूल उद्देश्यो के साथ जनजागरूकता मे
वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की आडिट कर रहे टीम कोआर्डिनेटर अश्वनि पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष मे कुल 22 पीएम आवास सहित 83 लाख 21 हजार 422 सौ रूपये की व्यय राशि मे 22 हजार 400 सौ मानव दिवस के सृजन मे 32 परियोजनाओ का आडिट किया जा रहा है । जिसमे 8 इण्टरलांकिग 2 खड़ंजा , 3 पोखरा खुदाई , 2 नाला , 14 चकरोड , 1 पटरी व पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र मे मिट्टी पटाई कार्य हुआ है ।
रोजगार के क्रम मे उन्होंने बताया कि पंजीकृत 550 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 350 मनरेगा मजदूरो को रोजगार मिला है ।