युवाओ के प्रेरणा स्रोत बने रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान
युवाओ के प्रेरणा स्रोत बने रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान
नाशिक { महाराष्ट्र } दिन रात के अथक परिश्रम से उद्यमिता के क्षेत्र मे अपना एक मुकाम बना चुके रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान युवा उद्यमियो के प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे है । विगत दिनो गृह मंत्रालय , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन नेहरू युवा केन्द्र नाशिक की ओर से 15 वे जनजातीय राष्ट्रीय युवा आदान - प्रदान के एक सप्ताह के आयोजन मे उद्यमिता के मार्गदर्शन के मुख्य अतिथि रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान चार राज्यो { आंध्र प्रदेश , झारखण्ड , तेलंगाना एवं ओडिशा } के सुदूर आदिवासी इलाको के 200 युवाओ का उद्यमिता मार्ग को प्रशस्त करते हुए कहा कि युवाओ को सबसे पहले कौन सा कैरियर बनाना चाहिए का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए ।
कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले आते अर्थ व्यवस्था के प्रकरण पर उन्होने कहा कि अर्थ व्यवस्था महत्वपूर्ण तो है लेकिन बिना पैसे के भी उद्योग हम लगा सकते है । यह बात पक्के तौर पर इसलिए कह सकते है क्यो कि रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी की शुरुआत हमने अपने गांव से बिना किसी आर्थिक सहयोग { लोन आदि } के की थी ।
आज हम पूरे देश सहित नेपाल बांग्ला देश मे अपना कारोबार कर रहे है । हमारे साथ करीब 2500 सौ लोग काम कर रहे है । तो जब हम ऐसा कर सकते हैं तो आप सब भी कर सकते है । हां हमारे लक्ष्य मे सफलता असफलता का असमंजस एवं सोच मे सिथिलता नही होनी चाहिए । हमारा आत्मविश्वास अडिंगता के साथ यकीन के दामन मे होना चाहिए । रूकावटे किसके जीवन किसके कैरियर मे नही आती है ? हर कोई को इसका सामना करना पड़ता है । लेकिन हमारे लक्ष्य हमारे आत्मविश्वास के सामने ये तिनके की भांति गायब हो जाते है । आप सब युवा वर्ग अपने लक्ष्य को निर्धारित करे । मार्गदर्शन के रूप मे हम आपके राज्य मे आकर मार्गदर्शन करेंगे इसके लिए हम कटिबद्ध है ।