मगहर खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र महा योजना - 2035 की तैयारी हुई पूरी जनपद को मिलेगी विकास गति = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर

मगहर ख़लीलाबाद विनियमित क्षेत्र महायोजना-2035 की तैयारी हुई पूरी , जनपद को मिलेगी विकास गति - डीएम


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विनियमित क्षेत्र की बोर्ड बैठक में आगे की रूपरेखा हुई तय 


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता मे विनियमित क्षेत्र मगहर - खलीलाबाद के प्रस्तावित महायोजना - 2035 के संबंध मे एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष मे की गई । जिसमे समस्त सदस्यो एवं अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया l बैठक मे महायोजना - 2035 का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । सभी विभागो की टिप्पणियाँ प्राप्त हो चुकी है जिसके संबध मे 12 फरवरी को बैठक आहूत की गई है । यह भी निर्देशित किया गया कि दिनांक 19 फरवरी 2024 को बोर्ड की अगली बैठक से पहले महा योजना के ड्राफ्ट तैयार कर बैठक मे प्रस्तुत किया जाए , बैठक मे ड्राफ्ट , बोर्ड मेंबर्स के अप्रूवल के उपरांत शासकीय समिति को भेजा जाएगा , शासकीय समिति से यह प्रस्ताव अप्रूव होने के बाद जिले संत कबीर नगर मे आम जनता के सुझाव एवं आपत्तियां हेतु प्रस्तुत किया जाएगा l महायोजना - 2035 के अंतिम रूप लेने से लैंड यूज़ सम्बधित समस्याओ का निदान हो सकेगा जिससे जनपद विकासपथ पर अग्रसर हो सकेगा ।
बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि विस्तारित मगहर खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र में मैपिंग के लिए RSAC को 6 महीने का एक्सटेंशन प्रदान किया जाता है l साथ ही RSAC को प्रस्तावित KB-SADA का बेस मैप तैयार करने के लिए अधिकृत करते हुए KB-SADA महायोजना पर भी कार्य प्रारंभ करके की अपेक्षा की गई ।
अवगत कराना है कि कबीरा - बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (KB-SADA) का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा दिसंबर माह में ही भेजा जा चुका है जो शासन में प्रक्रियाधीन है । उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही फरवरी माह मे ही KB-SADA को अधिसूचित किया जा सकता है । इससे जनपद के विकास को एक नई दिशा एवम गति मिलेगी । एक तरफ जहां जनपद के होज़री/टेक्सटाइल सेक्टर को पंख लगेंगे दूसरी और जनपद मे इंडस्ट्रियल पार्क , रेजिडेंशियल टाउनशिप के साथ साथ बखिरा झील को इको-टूरिज्म / एग्रो - टूरिज्म के रूप मे विकसित किया जा सकेगा ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार , उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !