।। अवैध कब्जा ! ।। कठिनइयां नदी हुई सकरी बाढ़ की संभावना

।। अवैध कब्जा ! ।। कठिनइयां नदी हुई सकरी बाढ़ की संभावना


नदी एवं ग्राम सभा की कई हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंगेरा - मंगेरा से बहती कठिनइयां नदी अवैध कब्जे की वजह से सकरी हो जा रही है जिससे आने वाले समय मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है । 
ग्राम प्रधान फूलमती द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कठिनइयां नदी एवं ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अवैध कब्जा होने का शिकायत करते हुए पैमाईश कराने की मांग मे निर्माण कार्य को रोकने का गुहार लगाई है । 
उन्होंने लिखा है कि बेतियाहाता गोरखपुर निवासी विकास केजरीवाल द्वारा कृषि योग्य सैकड़ो बीघा जमीन बैनामा कराया गया है । बैनामे की आड़ मे कठिनइयां नदी एवं ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए मिट्टी पाटकर अवैध पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है । जिससे कठिनइयां नदी सकरी हो जा रही है और आने वाले भविष्य मे गांव मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !