थोड़ा ठहर जाया कर

थोड़ा ठहर जाया कर 


ऐ वक्त !
कभी तो ,
थोड़ा ठहर
जाया कर ।
इतनी भी
क्या बेरुखी ,
यकीन का
उम्मीद तोड़ दिया ।
मुसाफिर था 
एक दिन
थक जाता वो ।
देख तेरी उंगली
किसी नन्ही ने ,
पकड़ रखा था ।
बेपरवाह होकर
गोद से ।
मां भी असहज 
हो गई होगी उसकी ,
भय के साये मे
बांह की होगी ,
कसके मजबूत ।
खुशियो का
वह दौर , 
जिसे तूने ही 
दिया था ।
मां की गोद से
नन्हे की ,
उंगली पकड़ा कर
भविष्य का
आसरा किया था ।
फिर ऐसी क्या
खता हुई ?
जिम्मा तो
निभा रहा था वो
बनकर आसरा ,
तमाम आशियां 
संवार रहा था वो ।


सुहैल अहमद
जिला संवाददाता डी डी न्यूज
सन्त कबीर नगर
इन्तकाल = 24-2 -2024

जी एल वेदांती " कवि "

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !