।। वार्षिकोत्सव ।। माता उन्मुखीकरण व अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ

।। वार्षिकोत्सव ।। माता उन्मुखीकरण व अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ
       

लखनऊ ( सरोजनी नगर ) प्राथमिक विद्यालय धावापुर मे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर आर के विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पत्रकार आशीष सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया । 
कार्यक्रम मे क्षमा सिंह (SRG) , सुमन दुबे , सरस्वती शुक्ला ( IPEL CARE ) , गीता वर्मा , शिखा रावत , पूर्व प्रधान सहित एस एम सी अध्यक्ष , सदस्य व बच्चो के अभिभावक उपस्थित रहे ।
डॉ आर के विश्वकर्मा ने बच्चो को कक्षा 5 पास करके जूनियर स्कूल मे जाने की बधाई दी व ज्योमेट्री बॉक्स , सामान्य ज्ञान की किताब , पेंसिल बॉक्स स्टेशनरी सहित बच्चो को वितरित किया । नई कक्षा मे जाने और तोहफा पानी से बच्चो के चेहरे मे खुशी सब झलक रही थी , बच्चो ने अपने रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति मे इस खुशी का इजहार किया । गीत कविता आत्मबोध स्वतंत्रता के गीत देशभक्ति के गीत और सरस्वती वंदना गणेश वंदना मे गीत और नृत्य प्रस्तुत किया । ज्यादा से ज्यादा बच्चे नए सत्र मे स्कूल मे दाखिला ले इसके लिए माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षमा सिंह और सरस्वती सिंह ने माता को नामांकन हेतु प्रेरित किया । पत्रकार आशीष सिंह ने बच्चो को पढ़ने और लिखने के महत्व के बारे मे बताया और बच्चो को समझाया कि पढ़ लिखकर ही समझ मे अपना मुकाम मनाया जा सकता है बच्चे ही पढ़कर बड़े होने पर डॉक्टर इंजीनियर तथा अन्य प्रकार के व्यवसाय को अपना कर देश का नाम रोशन करते हैं ।
शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी ने प्रधान अध्यापिका गीता वर्मा के द्वारा किए गए विद्यालय सौंदरीकरण के प्रयासो को बताया और ब्लॉक के सभी शिक्षको को अपने प्रयास इसी प्रकार बच्चो और विद्यालय के प्रति बढ़ाने और प्रोत्साहित होने को कहा । विद्यालय प्रांगण मे साफ सफाई रंग बिरंगी पेंटिंग और बच्चो की प्रस्तुति देखकर अभिभावक प्रभावित होकर विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए नजर आए ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !